Video: जब पुलिस अफसर बना 'देवदूत', पटरी पर बेहोश शख्स की जान पर खेलकर बचाई जिंदगी
न्यूयॉर्क, 21 अगस्त: सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल होती है, जिसमें देखकर कई बार सांस थम जाती है। वीडियो को देखकर यकीन कर पाना भी काफी मश्किल होता है और अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि अगर ऐसा नहीं होता तो क्या होता? ऐसा ही एक न्यूयॉर्क का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पटरियों पर बेहोशी की हालत में गिरा हुआ पड़ा है और सामने से ट्रेन आती दिखाई दे रही है।

पटरियों पर गिरा शख्स, सामने से आ रही थी ट्रेन
वायरल वीडियो न्यूयॉर्क के मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां पटरियों के बीचो-बीच एक शख्स बेहोशी की हालत में गिरा हुआ है। दूसरी तरफ उसकी ओर ट्रेन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच दो लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसको सुरक्षित पटरियों से उठाया और उसकी जान बचाई। इस रेस्क्यू वीडियो को लोगों ने सराहा और उन लोगों की जमकर तारीफ की।

न्यूयॉर्क पुलिस ऑफिसर बना 'रक्षक'
जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के एक अफसर और एक यात्री ने एक ऐसे व्यक्ति की जान बचाई, जो होश खो बैठा था और ट्रेन के आने से कुछ वक्त पहले मेट्रो की पटरियों पर गिर गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है एक व्यक्ति ट्रैक पर बेहोश पड़ा है। जैसे ही पुलिसकर्मी को उसपर ध्यान गया वो बिना कुछ सोचे समझे उसको बचाने के लिए मेट्रो की पटरियों पर कूद गया। उसने आदमी को उठाने की बहुत कोशिश की। फिर पीछे से आए दूसरे शख्स ने मदद की और उसको उठाकर प्लेटफार्म पर बैठाया।

सीजर डिसऑर्डर के कारण बेहोश हुआ शख्स
एबीसी 7 की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स की पहचान जेसी ब्रांच के रूप में हुई है, जो सीजर डिसऑर्डर के कारण होश खो बैठा था और पटरियों पर गिर गया था। उस शख्स को बचाने वाले अफसर लुडिन लोपेज ने ट्रेन के आने से पहले उसकी जान बचाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है और NYPD के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए जाने के बाद इसे 2,35,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications