हिंदुओं से हिंसा के बीच नेपाल ने बांग्लादेश में की 40 MW बिजली की सप्लाई, भारत का आया बड़ा बयान

South Asia News: शुक्रवार को भारत ने कहा है, कि नेपाल से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू करना एक मजबूत दक्षिण एशियाई बिजली ग्रिड बनाने की दिशा में एक "महत्वपूर्ण कदम" है।

यह टिप्पणी बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस द्वारा अधिक बिजली कनेक्टिविटी के आह्वान के बाद आई है। ढाका, नेपाल और भूटान द्वारा उत्पादित जलविद्युत में हिस्सा पाने के लिए 'दक्षिण एशियाई ग्रिड' के निर्माण का आह्वान कर रहा है।

South Asia News

भारतीय ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, कि "बिजली व्यापार की मात्रा बढ़ाने के लिए भविष्य के कदमों के रूप में, राष्ट्रीय ग्रिडों को समकालिक रूप से आपस में जोड़ना महत्वपूर्ण है, जिससे क्षेत्र में बिजली का निर्बाध प्रवाह संभव हो सकेगा।" यह टिप्पणी भारतीय पावर ग्रिड का उपयोग करके नेपाल से बांग्लादेश तक पहली त्रिपक्षीय बिजली लेनदेन के उद्घाटन के बाद आई। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पहल का उद्घाटन भारतीय ऊर्जा और बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उनके बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद फौजुल कबीर खान और नेपाली समकक्ष दीपक खड़का ने संयुक्त रूप से किया है।

दक्षिण एशियाई ग्रिड की तलाश में तीनों देश

पिछले साल, भारत सरकार ने नेपाल से बांग्लादेश तक पहला त्रिपक्षीय बिजली लेनदेन करने के लिए अपनी खुलेपन की भावना का इजहार किया था, जिसमें भारतीय ग्रिड के माध्यम से 40 मेगावाट तक का निर्यात शामिल है। इस कदम की घोषणा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की 31 मई से 3 जून 2023 तक भारत यात्रा के दौरान की गई थी।

यात्रा के दौरान, भारत और नेपाल दोनों ने ऊर्जा क्षेत्र सहित ज्यादा उप-क्षेत्रीय सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी, जिससे अंततः सभी हितधारकों के पारस्परिक लाभ के लिए अर्थव्यवस्थाओं के बीच अंतर-संबंधों में वृद्धि होगी।

इसके तहत, 3 अक्टूबर 2024 को काठमांडू में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम, नेपाल विद्युत प्राधिकरण और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बांग्लादेश ने कहा, कि नेपाल से जलविद्युत से प्राप्त बिजली के आयात से बांग्लादेश के बिजली मिश्रण में अक्षय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

हालांकि, बांग्लादेश और नेपाल, दोनों ही जगहों पर अब सत्ता बदल चुकी है। और प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की कई खबरें आ रही हैं, जबकि नेपाल में चीन समर्थक केपी शर्मा ओली की सरकार बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+