सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नेपाल में ‘Gen Z Protest' हुआ हिंसक, 18 मौतों के बाद काठमांडू में हालात बेकाबू
Nepal protest 2025 Update: नेपाल की राजधानी काठमांडू ( Kathmandu violent clashes) सोमवार, 8 अगस्त को उस समय युद्धक्षेत्र में बदल गई जब हजारों लोग सरकार के सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गया और संसद भवन के बाहर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण झड़प छिड़ गई।
गुस्साए लोग "सोशल मीडिया पर बैन बंद करो, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाओ" के नारे लगाते हुए संसद तक पहुंच गए और बैरिकेड्स को तोड़ डाला। हिंसक प्रदर्शन के जवाब में सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन चलाए, लेकिन हालात काबू से बाहर हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों घायल अस्पतालों में भर्ती हैं। हाथों में लाल-नीले राष्ट्रीय झंडे लहराते प्रदर्शनकारी सरकार से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बहाल करने की मांग कर रहे थे।
इस प्रदर्शन को कई मीडिया रिपोर्ट्स ने "Gen Z Protest" बताया है, जिसमें 1995 और 2010 के बीच जन्मे युवा सबसे आगे रहे। हजारों की संख्या में युवाओं ने सरकार के सोशल मीडिया बैन के खिलाफ आवाज उठाई।
Kathmandu violent clashes: हालात बिगड़ने पर लगा कर्फ्यू
हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने काठमांडू के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया। इनमें संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, सरकारी सचिवालय और अन्य उच्च सुरक्षा क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस ने संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग भी की, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज काठमांडू के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
'हामी नेपाल' ने की थी रैली की अगुवाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रैली 'हामी नेपाल' नामक संगठन ने आयोजित की थी। प्रशासन से इजाज़त लेकर ही यह मार्च निकाला गया था। दिलचस्प बात यह रही कि आयोजकों ने इस प्रदर्शन की जानकारी और सुरक्षा से जुड़े निर्देश भी सोशल मीडिया के जरिए ही साझा किए थे।
काठमांडू के अलावा विरोध की आग नेपाल के अन्य शहरों तक भी पहुंच गई। बुटवल और भैरहवा में भी सोमवार, 8 अगस्त को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया।
Nepal curfew updates: इस प्रदर्शन पर नेपाल सरकार ने क्या कहा?
नेपाल सरकार ने हाल ही में 26 सोशल मीडिया ऐप्स और साइट्स, जैसे X, Facebook, Instagram और YouTube पर प्रतिबंध लगाया था। सरकार का कहना है कि इन कंपनियों को आधिकारिक तौर पर नेपाल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
वहीं, जिन प्लेटफॉर्म्स ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है जैसे TikTok और Viber, वे फिलहाल काम करते रहेंगे। बता दें कि काठमांडू में भड़के इस विरोध ने नेपाल में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल अधिकारों पर बहस छेड़ दी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications