Nepal Entry Rules: नेपाल जाना अब नहीं रहा आसान! साल में केवल 30 दिन ही गाड़ियों को मिलेगी एंट्री

Nepal Entry Rules for Indian Vehicles: भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना 'बेटी-रोटी' का रिश्ता अब कड़े नियमों की भेंट चढ़ता दिख रहा है। नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए सीमा पर सख्ती काफी बढ़ा दी है।

नई डिजिटल व्यवस्था और क्यूआर कोड प्रणाली के लागू होने से अब भारतीय गाड़ियों का नेपाल में प्रवेश सीमित कर दिया गया है। इससे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिनका हर दिन नेपाल आना-जाना लगा रहता था।

Nepal Entry Rules for Indian Vehicles

Balen Shah vehicle policy: साल में सिर्फ 30 बार प्रवेश की अनुमति

नेपाल सरकार के नए नियमों के मुताबिक, अब भारतीय निजी वाहन एक साल में अधिकतम 30 बार ही भंसार (सीमा शुल्क) कटवाकर सीमा पार कर सकेंगे। क्यूआर कोड सिस्टम के जरिए अब हर गाड़ी का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाएगा। जैसे ही कोई वाहन 30 बार की सीमा पार करेगा, उसकी पहचान तुरंत हो जाएगी। इसके बाद नेपाल में दाखिल होने पर भारी जुर्माना देना होगा। हालांकि, अभी मालवाहक गाड़ियों को इस नियम से बाहर रखा गया है।

भारी जुर्माना वसूला जाएगा

वाहनों के प्रवेश के साथ-साथ वहां रुकने की अवधि पर भी लगाम लगा दी गई है। अब भारतीय गाड़ियां साल भर में कुल मिलाकर केवल 30 दिन ही नेपाल में रह सकेंगी। अगर कोई वाहन इस समय सीमा से ज्यादा वहां रुकता है, तो भारी जुर्माना वसूला जाएगा। बाइक के लिए 2000 नेपाली रुपये और कारों के लिए 2500 नेपाली रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना तय किया गया है, जो आम जनता की जेब पर भारी पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Balen Shah Policy: बालेन शाह के अड़ियल रुख से दिल्ली तक हलचल! भारतीय विदेश सचिव ने रद्द किया नेपाल का दौरा

Nepal Bhansar QR code system: डिजिटल निगरानी और क्यूआर कोड सिस्टम

सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के नाम पर अब 'डिजिटल निगरानी' शुरू की गई है। भंसार शुल्क अब क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करना होगा। इस पारदर्शी व्यवस्था का उद्देश्य भारतीय वाहनों की आवाजाही का सटीक डेटा रखना है। सिद्धार्थनगर के बढ़नी, खुनुवां और महराजगंज के सोनौली जैसे प्रमुख बॉर्डरों पर इसे सख्ती से लागू कर दिया गया है। इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी जिनकी वहां रिश्तेदारियां हैं।

ये भी पढ़ें: Balen Shah Vs President: नेपाल में महा-संग्राम! बालेन शाह और राष्ट्रपति आमने-सामने, क्या खतरे में है सरकार?

नियम तोड़ा तो गाड़ी होगी जब्त

नेपाल सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति या भंसार के नेपाल की सड़कों पर गाड़ी चलाना अब कानूनन अपराध माना जाएगा। पकड़े जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि वाहन को जब्त भी किया जा सकता है। वर्तमान में दोपहिया वाहनों के लिए 100 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 600 रुपये प्रतिदिन का शुल्क है, लेकिन तय सीमा खत्म होने के बाद यह सफर बहुत महंगा और जोखिम भरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+