Balen Shah Policy: बालेन शाह के अड़ियल रुख से दिल्ली तक हलचल! भारतीय विदेश सचिव ने रद्द किया नेपाल का दौरा

Vikram Misri Nepal Visit Cancelled: भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री का प्रस्तावित नेपाल दौरा रद्द होना दक्षिण एशियाई राजनीति में एक बड़ी हलचल माना जा रहा है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, यह यात्रा 11 मई को होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नेपाल की नई बालेन शाह सरकार के साथ संबंधों की नींव रखना था। हालांकि, भारत ने इसके पीछे व्यस्तताओं का हवाला दिया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह द्वारा मुलाकात से इनकार करना इस फैसले की सबसे बड़ी वजह बनी है।

vikram misri nepal visit postponed

बालेन शाह का मुलाकात से इनकार

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन्द्र (बालेन) शाह ने भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मिलने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। रिपोर्टों के अनुसार, बालेन शाह ने एक नीति बनाई है कि वे केवल राष्ट्राध्यक्षों या विदेश मंत्रियों से ही सीधे बात करेंगे, किसी अधिकारी या दूत से नहीं। उनके इसी अड़ियल रुख के कारण भारतीय पक्ष को लगा कि बिना शीर्ष स्तर की मुलाकात के इस दौरे का कूटनीतिक महत्व कम हो जाएगा, जिसके बाद यात्रा टाल दी गई।

ये भी पढे़ं: Nepal Online Bhansar: नेपाल जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन बनेगा गाड़ी का भंसार, बालेन सरकार का फैसला

लिपुलेख और सीमा विवाद का साया

यात्रा रद्द होने के पीछे दूसरा बड़ा कारण लिपुलेख ट्राईजंक्शन को लेकर उपजा ताजा विवाद है। भारत और चीन ने मानसरोवर यात्रा शुरू करने को लेकर जो सहमति जताई थी, उस पर बालेन शाह सरकार ने आपत्ति दर्ज कराई है। नेपाल इस क्षेत्र को अपना मानता है और बिना उसकी सहमति के किए गए किसी भी फैसले को अपनी संप्रभुता के खिलाफ देखता है। इस तनावपूर्ण माहौल ने बातचीत की गुंजाइश को फिलहाल कम कर दिया है।

जियो-पॉलिटिक्स से बचने की कोशिश

विशेषज्ञों का कहना है कि बालेन शाह फिलहाल भारत, चीन और अमेरिका के बीच चल रही 'जियो-पॉलिटिक्स' (भू-राजनीति) से खुद को दूर रखना चाहते हैं। उनका पूरा ध्यान नेपाल के स्थानीय मुद्दों और विकास पर है। उन्होंने न केवल भारत, बल्कि अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों और राजदूतों से भी मिलने से मना कर दिया है। बालेन शाह का यह संदेश साफ है कि वे बाहरी दखल के बजाय घरेलू प्राथमिकताओं को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Balen Shah Vs President: नेपाल में महा-संग्राम! बालेन शाह और राष्ट्रपति आमने-सामने, क्या खतरे में है सरकार?

द्विपक्षीय संबंधों पर असर

विक्रम मिस्री की इस यात्रा का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बालेन शाह को दिल्ली आने का न्यौता देना था। दौरे के रद्द होने से दोनों देशों के बीच भविष्य के रिश्तों की दिशा फिलहाल धुंधली पड़ गई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अधिकारी चाहते थे कि यह मुलाकात हो ताकि दशकों पुरानी दोस्ती और मदद का सिलसिला बना रहे, लेकिन बालेन शाह के कड़े रुख ने कूटनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+