भारतीय कारोबारियों से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात आई विवादों में

अमेरिकी मीडिया में इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप अपने व्यवसाय को अपने कामकाज से अलग रख सकेंगे?

मुंबई। हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय रियल एस्टेट के कारोबारियों से मुलाकात की थी, जो अब अमेरिकी मीडिया में सुर्खियां बन गई है।

trump

डोनाल्ड की यह मुलाकात अब विवादों में आ गई है। अब अमेरिकी मीडिया में इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप अपने व्यवसाय को अपने कामकाज से अलग रख सकेंगे?

आपको बता दें कि जीत के तुरंत बाद ही ट्रंप ने भारतीय रियल एस्टेट के तीन बड़े कारोबारियों से मुलाकात की थी। इन कारोबारियों के नाम हैं- पुणे के पंचशील बिल्डर्स के अतुल चोरड़िया, सागर चोरड़िया और कल्पेश मेहता, जिन्होंने बारत में ट्रंप ब्रांड को फैसाया है और उसी के तहत लग्जरी अपार्टमेंट बनाए हैं।

भविष्य की बिजनेस डील पर हुई थी बात

इस मीटिंग के बारे में एक कारोबारी ने बताया था कि ट्रंप के साथ हुई मीटिंग में भविष्य की बिजनेस डील पर बात हुई है। यह मीटिंग न्यूयॉर्क में हुई थी, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी मौजूद थीं।

गौरतलब है कि जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ ट्रंप की मुलाकात के दौरान इन दोनों के मौजूद रहने की खूब आलोचना हुई थी। मुलाकात के बाद ट्राइबेका डेवलपर्स के कल्पेश मेहता ने ट्रंप और उनकी बेटी के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी।

यहां चल रहे हैं 5 प्रोजेक्ट

भारत में ट्रंप के रियल एस्टेट से जुड़े 5 प्रोजेक्ट पुणे, मुंबई, गुड़गाव और कोलकाता में चल रहे हैं। आपको बता दें कि पुणे में ट्रंप टावर में जमीन की कीमत 23 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट तक है।

बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत में अपनी सहभागिता बढ़ाना चाहते हैं, हो सकता है कि वह पूंजी निवेश करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+