रेस्टोरेंट में लंच करने बैठा युवक, मुंह में आ गया 2.5 लाख का मोती
न्यूयॉर्क। कहते हैं कि सच्चा मोती आसानी से नहीं मिलता है और जब मिलता है तो इसे किस्मत का खुलना कहते हैं। न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल ऑइस्टर बार में लंच करने गए रिक एंटोश के साथ कुछ ऐसा ही वाकया हुआ। रिक यहां पर डिनर करने गए थे। डिनर करते समय उनके मुंह में कुछ अटक गया। पहले तो उन्हें लगा कि यह पत्थर हो सकता है लेकिन यह सच्चा मोती था। रिक का डिनर पूरी तरह से किस्मत के खजाने जैसा साबित हुआ जो उनके लिए एक अनमोल तोहफा लेकर आया। रिक के साथ यह घटना दिसंबर की शुरुआत में घटी और वह इसे क्रिसमस का तोहफा भी मान रहे हैं तो सैंटा ने उन्हें दिया है।

पहले लगा मुंह में आ गया दांत
66 वर्षीय रिक एक रिटायर्ड हॉस्पिटैलिटी एग्जिक्यूटिव हैं। वह अपने एक दोस्त के साथ न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल ओइस्टर बार में लंच करने गए थे। रिक ने सीएनएन के साथ बातचीत में कहा, 'अचानक से मुझे लगा कि मेरे मुंह में कुछ आ गया है। पहले तो मुझे लगा कि हो सकता है मेरा दांत हो और यह जो भी था, उसके बारे में सोचकर मुझे डर लगा।' रिक ने आगे बताया, 'तभी मुझे इस बात का अहसास हुआ कि हे भगवान यह दांत नहीं है बल्कि एक मोती है।' एंटोश और उनके दोस्त ने लंच में ओइस्टर पैन रोस्ट ऑर्डर किया था।

10,000 में से एक में मिलता है मोती
एंटोश ने इसके बाद मैनेजर को बुलाया और उससे पूछा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। मैनेजर ने भी उनसे कहा कि उसने आज तक इस बारे में पहले कभी नहीं सुना। मैरीलैंड सेंटर फॉर एनवॉयरमेंटल साइंस में प्रोफेसर मैथ्यू ग्रे ने बताया कि खाने लायक घोंघे में मोती मिलना बहुत ही दुर्लभ घटना है। उनका कहना था कि 10,000 घोंघो में से एक घोंघे में यह मिल सकता है। ग्रे के मुताबिक एंटोश वाकई बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें रोस्टेड ओइस्टर में मोती मिला हैं। एंटोश का कहना है कि अब वह फिर से ओइस्टर बार में लंच करने जाएंगे ताकि उन्हें और मोती मिल सके।

कीमत जानकर पैरों तले निकली जमीन
एंटोश को इस मोती की कीमत के बारे में नहीं मालूम था। लेकिन जब उन्हें पता लगा कि मोती की कीमत 2,000 डॉलर से 4,000 डॉलर के बीच है तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। भारतीय रुपयों में इसकी कीमत 1.50 लाख से दो लाख रुपयों के बीच बैठती है।इस रेस्टोरेंट के एग्जिक्यूटिव शेफ सैंडी इंगबर ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, 'मैं यहां पर पिछले 28 वर्षों से हूं और यह बस दूसरा मौका है जब मेरे सामने ऐसी घटना हुई है। हम रोजाना करीब 5,000 घोंघे बेचते हैं।' घोंघा अपने शरीर से निकलने वाले एक चिकने तरल पदार्थ द्वारा अपने घर का निर्माण करता है। धीरे-धीरे यह तरल पदार्थ कठोर हो जाता और मोती में बदल जाता है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications