Viral Video में देखें सऊदी में शख्स ने मक्का की बड़ी मस्जिद के दरवाजे को मारी जोरदार टक्कर, हुआ गिरफ्तार

सऊदी अरब। सऊदी अरब (Saudi Arabia) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार कार मक्का की बड़ी मस्जिद के बाहरी द्वार को टक्कर मार देती है। ये घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी सरकारी मीडिया ने दी है। ये घटना शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे की है। सरकारी मीडिया एजेंसी ने बताया है कि ये व्यक्ति मक्का में बैरियर्स को टक्कर मारते हुए गाड़ी लेकर आ गया, इसके बाद भी उसने गाड़ी नहीं रोकी। फिर इस शख्स ने अपनी गाड़ी से बड़ी मस्जिद के दक्षिण में स्थित दरवाजे को टक्कर मार दी।

गाड़ी ने बैरियर्स को भी तोड़ा

गाड़ी ने बैरियर्स को भी तोड़ा

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ये शख्स मक्का के अंदर तेज रफ्तार गाड़ी के साथ आता है। आसरपास बहुत से लोग दिखाई दे रहे हैं। तभी ये गाड़ी तेज रफ्तार में अंदर आती है और दरवाजे से कुछ दूरी पर मौजूद बैरियर्स को तोड़ देती है और बड़ी मस्जिद के दरवाजे को टक्कर मार देती है। जिसके बाद मक्का में मौजूद लोग गाड़ी के पास आने लगते हैं।

ड्राइवर की स्थिति 'असामान्य' बताई गई

ड्राइवर की स्थिति 'असामान्य' बताई गई

सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को 1.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। करीब 24 सेकेंड के इस वीडियो पर बहुत से लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी राय भी व्यक्त की है। लोग ड्राइवर की आलोचना कर रहे हैं। एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने गाड़ी में सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी स्थिति 'असामान्य' प्रतीत हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा बल क्षतिग्रस्त गाड़ी को घटनास्थल से हटा रहे हैं। बता दें कोरोना वायरस महामारी के कारण ये मस्जिद बंद कर दी गई थी, जिसे हाल ही में दोबारा खोला गया है।

लोगों में घटना के प्रति गुस्सा

लोगों में घटना के प्रति गुस्सा

बड़ी मस्जिद में मुसलमान दिन में पांच बार नमाज अदा करते हैं। यहां सरकार ने जुलाई में कोरोना वायरस के कारण हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि मस्जिद में अब भी कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का पालन किया जा रहा है। वहीं इस हादसे की बात करें तो इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। इन्होंने यहां के सुरक्षा गार्डों को लेकर भी कहा है कि भला कोई गाड़ी कैसे इतना अंदर तक आ सकती है, ऐसे दोबारा ना हो इसके लिए कुछ इंतजाम होने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+