Los Angeles: आग की तबाही में 42 साल पुरानी मस्जिद खाक! जानें रमजान पर इमाम ने क्या बनाया बड़ा प्लान?
Los Angeles Fire: अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का और देश का दूसरे सबसे बड़े शहर लॉस एंजेल्स (एलए) क्षेत्र की भीषण जंगल की आग में मस्जिद अल-तकवा पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह मस्जिद 42 सालों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र थी। इस आग ने न केवल मस्जिद बल्कि सैकड़ों घरों और हजारों एकड़ जमीन को तबाह कर दिया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए।
हालांकि, इस विनाश के बावजूद, मुस्लिम समुदाय ने हिम्मत नहीं हारी। रमजान के करीब आते ही, वे किसी भी हाल में सामूहिक इबादत और इफ्तार के लिए एक साथ आने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आग की तबाही और मस्जिद का विनाश
जनवरी 2024 में लॉस एंजिल्स के पास एटन जंगल की आग भड़क उठी, जिसने 17 लोगों की जान ले ली और 14,000 एकड़ से ज्यादा जमीन को राख में बदल दिया। मस्जिद अल-तकवा, जो पहले पासाडेना-अल्ताडेना दावा केंद्र के नाम से जानी जाती थी, पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कई मस्जिद सदस्य और उनके परिवार बेघर हो गए और अब मोटलों या रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं।
रमजान के लिए नई जगह मिली
- आग की इस विनाशलीला के बावजूद, मुस्लिम समुदाय ने रमज़ान को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी।
- इमाम जुनैद आसी (जो 25 साल से मस्जिद में सेवा दे रहे हैं) ने हाल ही में समुदाय को एक खुशखबरी दी।
- 'न्यू होराइजन इस्लामिक स्कूल' ने रमजान के दौरान चार रातों के लिए अपनी जगह इबादत और इफ्तार के लिए देने की अनुमति दी है।
- जब इमाम ने यह खबर दी, तो सभी ने 'अल्हम्दुलिल्लाह' (भगवान की स्तुति हो) कहकर खुशी जताई।
मस्जिद का भावनात्मक महत्व और पुनर्निर्माण की उम्मीद
इमाम जुनैद आसी ने कहा कि अब भी जब मैं आंखें बंद करता हूं, तो मुझे मस्जिद की पुरानी तस्वीरें दिखती हैं - वुजू करने की जगह, नमाज के लिए बिछे मोटे कालीन, कुरान की प्रतियां और बाहर का अंजीर का पेड़। मस्जिद के वरिष्ठ सदस्य अब्दुस-शकूर ने कहा कि हमने हमेशा अपने दरवाजे समुदाय के लिए खुले रखे थे। अब भी हम एक साथ आकर रमज़ान मनाएंगे, चाहे जहां भी हों। फरजाना असदुज्जमां, जिन्होंने अपना घर भी खो दिया, ने कहा कि यह मस्जिद सिर्फ एक इमारत नहीं थी, यह हमारा परिवार था। रमज़ान के दौरान हम सब मिलकर रोज़ा खोलते थे, बच्चे खेलते थे, ईद के तोहफे तैयार करते थे।
रमजान में समुदाय की मजबूती और एकता
दूसरे साल, के मेडिकल छात्र मोहम्मद अलदजानी, जिनका कोंडो भी जलकर राख हो गया, ने कहा कि मस्जिद अल-तक़वा मेरे लिए सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत खास थी।यह समुदाय मुझे आगे बढ़ने की ताकत दे रहा है। रमज़ान में भी हम एक साथ रहेंगे।
सकीना अली, जिनके बच्चों का स्कूल भी जल गया, ने कहा कि हमारा समुदाय बहुत मजबूत है। सबसे जरूरी है कि हम जुड़े रहें, प्रार्थना करें और उम्मीद बनाए रखें। हम जरूर पुनर्निर्माण करेंगे।
आग से राख हुई मस्जिद, लेकिन हौसला नहीं टूटा
मस्जिद अल-तक़वा का जलना एक गहरी क्षति थी, लेकिन इस समुदाय ने हार नहीं मानी। रमजान की शुरुआत के साथ, उन्होंने नई जगह खोजी, जहां वे एक साथ प्रार्थना और इफ्तार कर सकें। यह घटना इस्लामी भाईचारे और एकता की शक्ति को दर्शाती है। अब समुदाय का अगला लक्ष्य - मस्जिद का पुनर्निर्माण और एक नई शुरुआत। हमारा पड़ोस और हमारी मस्जिद जलकर खत्म हो सकती है, लेकिन हमारा समुदाय और हमारी आस्था हमेशा बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications