7 वर्षीय बच्चे की नाक से निकला 2 साल पहले गुम हुआ खिलौने का टुकड़ा, इस तरह आया बाहर
नई दिल्ली। माता-पिता को बचपन में बच्चों का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ता है। इस उम्र में वह कई बार खेलते हुए बच्चे अपने आप को नुकसान पहुंचा लेते हैं। ऐसा कुछ एक हैरान करने वाला मामला न्यूजीलैंड से सामने आया, जहां एक 7 वर्षीय बच्चे की नाक में फंसा लेगो पीस (खिलौने का टुकड़ा) दो साल बाद बाहर निकला है। हैरानी की बात यह है कि जब पांच वर्ष की उम्र में यह टुकड़ा उसकी नांक में फंसा था तो उस समय डॉक्टर भी इसे खोज नहीं पाए थे।

खेलते-खेलते चला गया नाक में
हम सभी जानते हैं कि बच्चे अक्सर खेलते-खेलते कई चीज मुंह में डाल लेते हैं, कभी-कभी अनजाने में वह नाक में भी उस चीज को डाल लेते हैं। न्यूजीलैंड में रहने वाले 7-वर्षीय समीर अनवर नामक बच्चे ने भी पांच साल की उम्र में कुछ ऐसा ही किया था। उसने खेल-खेल में अपनी नाक में एक लेगो पीस फंसा लिया था। हालांकि समीर के मुताबिक उसे कभी उस टुकड़े से किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

डॉक्टर भी नहीं खोज पाए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड के दक्षिण में स्थित ड्यूनडिन में अपने माता-पिता के साथ रहने वाला समीर जब साल 2018 में पांच साल का था तो उसकी नाक में एक लेगो पीस फंस गया था। उस दौरान समीर के पिता ने लेगो पीस निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। इसके बाद वह तुरंत समीर को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। हैरानी की बात है कि डॉक्टर भी उस खिलौने के टुकड़े को समीर की नाक में नहीं खोज पाए।

16 अगस्त की रात इस तरह आया बाहर
डॉक्टरों के मुताबिक कुछ दिन बाद वह टुकड़े समीर के मल के रास्ते बाहर आ जाएगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, इस बीच समीर ने भी कभी किसी तरह की शिकायत नहीं की। न तो उसे कभी नाक में दर्द या फिर कुछ फंसे होने का एहसास हुआ। उसके माता-पिता भी समय के साथ इस घटना को भूल चुके थे। इसके दो साल बाद यानी 16 अगस्त को समीर ने पिंक कपकेक्स खाने की जिद की, वह उसे खाने से पहले सूंघने के लिए झुका तभी उसकी नाक में तेज दर्द हुआ।

केक खाते समय जोर से छींका
समीर के माता-पिता को लगा कि उसने कपकेक्स का कुछ हिस्सा नाक के अंदर खींच लिया। इस दौरान उसके पिता ने समीर को जोर से नाक से प्रेशर देकर सांस बाहर निकालने को कहा। जब समीर ने पिता के कहने पर जोर से सांस बाहर छोड़ी तो उसकी नाक के अंदर से काले रंग का लेगो पीस बाहर निकल आया जो दो साल पहले गुम हो गया था। इस घटना के बाद से उसके माता-पिता भी हैरान हैं।

समीर को लेगो से खेलने में मजा आता है
नाक से 2 साल पहले फंसा लेगो पीस निकलने के बाद समीर काफी खुश हुआ और वह दौड़ता हुआ उसे अपनी मां को दिखाने पहुंचा। समीर ने अपनी मां से कहा, देखो मां नाक से ये लेगी पीस निकला है। आप लोग बोल रहे थे ना कि मेरे नाक में कुछ नहीं है, लेकिन देखो आज ये निकल गया। उसके माता-पिता ने बताया कि समीर को लेगो से खेलने में मजा आता है। उसके पास कई सारे लेगो गेम्स हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमित हो रहे मरीज
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications