दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमित हो रहे मरीज
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस (कोविड-19) का संकट बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां के कुछ अस्पतालों का कहना है कि उनके पास हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों में एक बार फिर वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली सरकार के अस्पताल राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ऐसे दो मरीज देखे गए हैं, जो दोबारा वायरस की चपेट में आ गए। इन लोगों में ठीक होने के करीब डेढ़ महीने बाद लक्षण दिखाई देने लगे।
Recommended Video

इसके अलावा द्वारका में आकाश हेल्थकेयर में ऐसा एक मामला देखा गया। यहां एक कैंसर का मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो गया था लेकिन कुछ महीनों बाद दोबारा संक्रमित हो गया। दूसरी बार संक्रमित होने के बाद मरीज की मौत हो गई। बीते महीने ही दिल्ली में एक पुलिसकर्मी भी दूसरी बार कोरोना से संक्रमित पाया गया। ऐसे मामलों ने विशेषज्ञों और सरकार की चिंता फिर से बढ़ा दी है। ठीक इसी महीने ऐसा ही एक और मामला भी सामने आया। जिसमें कोविड-19 अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। वह इलाज के बाद ठीक भी हो गई थी लेकिन कुछ समय बार उसका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।
इस मामले में दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल का कहना है कि जब तक वायरस संवर्द्धन का पता नहीं लग जाता या फिर उसके जीन की सिक्वेंसिंग नहीं कर ली जाती, तब तक ये पता लगाना मुश्किल होता है कि क्या वायरस के दूसरे स्ट्रेन ने व्यक्ति को संक्रमित किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने से भी वायरस लौट सकता है। इसके साथ ही ये कैंसर, एचआईवी या फिर किसी भी मरीज को अपनी चपेट में ले सकता है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, अगर वह वायरस से बचाव के उपाय नहीं अपनाएंगे, जैसे कि मास्क पहनना या फिर हाथों को धोना तो उनके संक्रमित होने का खतरा और बढ़ जाता है।
दिल्ली में जिम, होटल, साप्ताहिक बाजार को खोलने पर फैसला आज












Click it and Unblock the Notifications