Khamenei Death: बेटा, बहू, साला! खामेनेई पर हुए अटैक में किन-किन लोगों की मौत, लीक ऑडियो ने खोला खौफनाक सच
Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के परिसर पर हुए इजराइली मिसाइल हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। एक सनसनीखेज ऑडियो लीक होने के बाद इस हमले की भयावहता की परतें खुल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले में न केवल खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए, बल्कि उनका पूरा परिवार भी इस तबाही की चपेट में आ गया।
'ब्लू स्पैरो' मिसाइलों के इस प्रहार ने तेहरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके को खंडहर में तब्दील कर दिया। इस ऑडियो ने ईरान की सुरक्षा व्यवस्था और इस हमले में हुई मौतों की लंबी लिस्ट को सार्वजनिक कर दिया है।

Khamenei Attack Audio leak: खामेनेई परिवार किस-किस की मौत?
लीक ऑडियो के मुताबिक, यह हमला खामेनेई परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी साबित हुआ है। इस मिसाइल हमले में मुजतबा खामेनेई की पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं, मुजतबा के साले ने भी इस हमले में अपनी जान गंवा दी। परिवार के इतने सदस्यों का एक साथ मारा जाना ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व के लिए अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत और भावनात्मक झटका माना जा रहा है।
ये भी पढे़ं: US Iran War: 'हम नहीं पता था ईरान ऐसा करेगा', खामेनेई की फौज ने तोड़े Trump के हौसले, किसने दी थी चेतावनी?
Iran IRGC commander killed: ईरान की सुरक्षा दीवार भी हुई ध्वस्त
इस हमले में केवल परिवार ही नहीं, बल्कि ईरान की सुरक्षा की रीढ़ माने जाने वाले दिग्गज भी मारे गए हैं। ऑडियो में दावा किया गया है कि IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर) के प्रमुख मोहम्मद पाकपुर और ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नासिरज़ादेह भी इस मिसाइल हमले का शिकार हुए हैं। इन बड़े सैन्य नेताओं की मौत ने ईरान के रक्षा तंत्र को पूरी तरह से कमजोर और नेतृत्व विहीन कर दिया है।
ये भी पढे़ं: Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला
ऑडियो लीक: हमले के समय का खुलासा
लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चला है कि तेहरान स्थित सुप्रीम लीडर के इस हाई-प्रोफाइल परिसर पर हमला सुबह ठीक 9:32 बजे हुआ था। ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट बताती है कि यह ऑडियो IRGC कमांडरों और धार्मिक नेताओं की एक गुप्त बैठक से लीक हुआ है। इसी रिकॉर्डिंग में प्रोटोकॉल प्रमुख मजाहेर हुसैनी ने विस्तार से बताया कि कैसे मिसाइलें गिरने से चंद मिनट पहले मुजतबा खामेनेई बाहर निकले थे।
ये भी पढे़ं: Khamenei Death: खामेनेई की मौत के 16 दिन बाद भी क्यों नहीं हुआ अंतिम संस्कार? सामने आई चौंकाने वाली वजह
Iran America War Update Hindi: ब्लू स्पैरो मिसाइलों का सटीक प्रहार
हमले की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि इजराइल ने इस ऑपरेशन के लिए अपनी आधुनिक 'ब्लू स्पैरो' बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इन मिसाइलों ने इतनी सटीकता से परिसर को निशाना बनाया कि वहां मौजूद अयातुल्ला खामेनेई समेत दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चंद सेकंड के भीतर पूरा इलाका मलबे के ढेर में बदल गया, जिससे बचने की कोई गुंजाइश नहीं रही।












Click it and Unblock the Notifications