'दीपक काजिर केजरीवाल को लात-घंसूों से पीटा', CINTAA ऑफिस के बाहर 76 साल के फेमस एक्टर संग क्या हुआ? मची सनसनी

Deepak Qazir Kejriwal: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम करने वाले संगठन CINTAA के कार्यालय में ही वरिष्ठ एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल के साथ कथित मारपीट की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। डेजी क्लेमेंट्स के मुताबिक ये घटना 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक काजिर केजरीवाल को संगठन के ऑफिस में प्रवेश करने से रोका गया और इसी बात को लेकर शुरू हुई बहस बाद में हिंसक हो गई।

CINTAA ऑफिस में क्यों हुई दीपक काजिर केजरीवाल से बहस?
बॉलीवुड क्रॉनिकल के साथ बातचीत में डेजी क्लेमेंट्स ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2026 को जब दीपक काजिर केजरीवाल CINTAA के कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस बात पर एक्टर ने वहां मौजूद दीपक पराशर से सवाल किया कि आखिर उन्हें ऑफिस में एंट्री करने से क्यों रोका जा रहा है।

Deepak Qazir Kejriwal

दीपक काजिर केजरीवाल को लात-घूंसों से पीटा

डेजी के अनुसार इस मुद्दे पर दीपक और एसोसिएशन के कुछ सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर एक्टर के साथ हाथापाई की गई। डेजी ने आरोप लगाया कि अरमान ताहिल, बृजेश, राम और सपन भट्टाचार्य ने दीपक पर हमला किया और उन्हें लात-घूंसों से पीटा। इस घटना में एक्टर को चोटें आने की बात भी कही गई है।

कैंसर से जूझ रहे हैं दीपक, डेजी ने जताई चिंता

-डेजी क्लेमेंट्स ने बातचीत के दौरान दीपक काजिर की सेहत को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि दीपक काजिर केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है और वह कैंसर से पीड़ित हैं। डेजी ने इस कथित घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी कलाकार के साथ, खासकर ऐसे व्यक्ति के साथ, इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।

-डेजी ने कहा कि CINTAA जैसे संगठन के कार्यालय में इस तरह की घटना होना बेहद डराने वाला है। अगर वहां एक वरिष्ठ सदस्य के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो बाकी कलाकारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता होना स्वाभाविक है।

-हालांकि डेजी क्लेमेंट्स ने एक्टर के कैंसर से पीड़ित होने का दावा किया है लेकिन अभी तक दीपक काजिर केजरीवाल या उनके परिवार की ओर से उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कैंसर के प्रकार और बीमारी की स्टेज से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है।

CINTAA ने आरोपों पर अब तक नहीं दी प्रतिक्रिया

इस मामले में एक और अहम बात ये है कि कथित मारपीट को लेकर CINTAA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संगठन के जिन सदस्यों पर डेजी ने आरोप लगाए हैं, उनकी तरफ से भी फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है। ऐसे में घटना की पूरी सच्चाई और विवाद की असल वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। फिलहाल यह मामला फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पहले भी विवादों में रहा है CINTAA

-CINTAA में ये विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब संगठन पिछले कुछ महीनों से अपने आंतरिक मतभेदों को लेकर सुर्खियों में रहा है। अगस्त 2026 में एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के 11 सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इनमें 8 निर्वाचित सदस्य भी शामिल थे।

-इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने संगठन के कामकाज और नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि एसोसिएशन में फैसले लोकतांत्रिक तरीके से लेने के बजाय एकतरफा निर्णय किए जा रहे हैं।

-इसके बाद उपासना सिंह और कुछ अन्य सदस्यों ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चलाने के आरोप लगाए थे। हालांकि, पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

-अब दीपक काजिर केजरीवाल के साथ कथित मारपीट की घटना ने CINTAA के कामकाज और संगठन के भीतर चल रहे विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि इस पूरे मामले में संगठन का आधिकारिक पक्ष और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+