ध्रुव जुरेल ने दिया आकाश दीप की चोर पर बड़ा अपडेट, 2 गेंद लगने के बाद अब कैसी है स्थिति?
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले आकाश दीप अब मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। बल्लेबाजी के दौरान सिर पर दो बार गेंद लगने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद से ही भारतीय तेज गेंदबाज की स्थिति को लेकर लोगों में उत्सुकता थी थे। अब विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उनकी स्थिति के बारे में जानकारी दी है। जुरेल की बातों से आकाश दीप की सेहत को लेकर राहत मिली है।
क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जुरेल ने बताया कि सुबह आकाश दीप को थोड़ी सुस्ती महसूस हो रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। जुरेल ने कहा कि आकाश अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी हालत ठीक है। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को फाइटर क्रिकेटर भी बताया। यानी आकाश दीप ठीक तो दिख रहे हैं लेकिन पूरी तरह वह सही नहीं हुए हैं।

दो गेंद लगने के बाद आकाश दीप हुए मैच से बाहर
यह घटना भारत की पहली पारी के दौरान हुई, जब आकाश दीप बल्लेबाजी कर रहे थे। काइल जैमीसन की गेंद उनके हेलमेट पर दो बार लगी। हालांकि चोट के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 29 रन बनाए। ध्रुव जुरेल के साथ उनकी साझेदारी ने भारत को फॉलोऑन के खतरे से बाहर निकलने में मदद की।
बाद में कन्कशन के लक्षण सामने आने के कारण आकाश दीप को बाकी मुकाबले से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया गया। आकाश ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 99 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उनका बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है।
जुरेल ने भी बताई अपनी पारी की खास बात
ध्रुव जुरेल ने भारत की पहली पारी में 170 गेंदों पर 88 रन बनाए। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ टिककर बल्लेबाजी की और टीम को 246 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
जुरेल ने अपनी पारी से जुड़ा एक भावुक पहलू भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता पहली बार उन्हें खेलते देखने के लिए न्यूजीलैंड आए थे। जुरेल के मुताबिक, SENA देशों में रन बनाना हर क्रिकेटर का सपना होता है और माता-पिता के सामने ऐसा प्रदर्शन करना उनके लिए बेहद खास पल रहा।



Click it and Unblock the Notifications
