'ये वही भाई हैं, जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा', राहुल गांधी पर DMK का पलटवार, स्टालिन ने भी सुनाया

परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में घमासान अब खुलेआम बयानबाजी तक पहुंच गया है। DMK प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी समेत विपक्षी नेताओं का दल रविवार को चेन्नई रवाना हुआ। लेकिन मुलाकात से पहले ही सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और DMK आमने-सामने आ गए।

चेन्नई उड़ान भरने से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर स्टालिन को 'भाई' कहा और अपील की कि देश, संविधान व तमिलनाडु की रक्षा के लिए DMK इस बिल का विरोध करे। राहुल ने दावा किया कि लोकसभा की सीटें 850 करने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और बीजेपी-आरएसएस को चुनावी नक्शा बदलने की खुली छूट मिल जाएगी।

Rahul Gandhi MK Stalin DMK Delimitation Bill

राहुल गांधी ने स्टालिन को भाई कहकर क्या अपील की?

चेन्नई रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता स्टालिन से मिलने जा रहे हैं। उनका मकसद डीएमके और उसके प्रमुख को परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने के लिए मनाना है।

राहुल ने स्टालिन को 'भाई' कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा कि स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के सामने मजबूती से खड़े रहे हैं। अब देश, तमिलनाडु और संविधान की रक्षा के लिए दोनों दलों को साथ आकर इस बिल को हराना चाहिए।

राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने की योजना से भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। उनके मुताबिक, इससे बीजेपी और आरएसएस को अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश का चुनावी नक्शा बदलने की खुली छूट मिल जाएगी।

परिसीमन बिल पर DMK के 22 सांसद देंगे मोदी सरकार का साथ, कैसे माने आखिर स्टालिन? बहुमत से अब भी 6 दूर सरकार
परिसीमन बिल पर DMK के 22 सांसद देंगे मोदी सरकार का साथ, कैसे माने आखिर स्टालिन? बहुमत से अब भी 6 दूर सरकार

स्टालिन ने कट्टाबोम्मन और एट्टप्पन का नाम लेकर दिया जवाब

राहुल की अपील पर स्टालिन ने भी एक्स पर जवाब दिया, लेकिन उनके संदेश में समझौते के कोई संकेत नहीं दिखे। उन्होंने संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की भूमिका को स्वीकार करने के लिए राहुल का धन्यवाद किया। साथ ही दोहराया कि पार्टी का हर फैसला तमिलनाडु और तमिल लोगों के हित को ध्यान में रखकर लिया जाता है।

इसके बाद स्टालिन ने तमिल इतिहास के दो चर्चित किरदारों का जिक्र किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीरपांडिया कट्टाबोम्मन और एट्टप्पन का नाम लिया। कट्टाबोम्मन अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा के तौर पर याद किए जाते हैं, जबकि एट्टप्पन का नाम विश्वासघात के प्रतीक के रूप में लिया जाता है।

स्टालिन ने कहा कि डीएमके अपने रुख पर कोई समझौता नहीं करेगी। इतिहास पार्टी को कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, एट्टप्पन के रूप में नहीं। दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी ने भी परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके के रुख की तुलना अप्रत्यक्ष तौर पर एट्टप्पन से की थी।

BJP को साउथ से मिल रहा सपोर्ट! YSRCP तैयार, DMK ने रखीं 2 बड़ी शर्तें, संसद में बदलेगा सियासी समीकरण
BJP को साउथ से मिल रहा सपोर्ट! YSRCP तैयार, DMK ने रखीं 2 बड़ी शर्तें, संसद में बदलेगा सियासी समीकरण

DMK की IT विंग ने राहुल पर लगाया पीठ में छुरा घोंपने का आरोप

विवाद सिर्फ स्टालिन के जवाब तक सीमित नहीं रहा। डीएमके की आईटी विंग ने राहुल गांधी की पोस्ट पर तीखा हमला किया। पार्टी की ओर से लिखा गया, 'और यही वो भाई हैं, जिनकी पीठ में आपने इतनी बेशर्मी से छुरा घोंपा है, मिस्टर राहुल।'

डीएमके प्रवक्ता ने भी राहुल का चेन्नई में स्वागत करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी को कांग्रेस नेतृत्व से काफी उम्मीदें थीं। जब स्टालिन ने राहुल को अपना छोटा भाई कहा था, तब वह डीएमके के सभी लोगों के भी भाई बन गए थे। लेकिन अब शायद बहुत देर हो चुकी है। प्रवक्ता ने दोहराया कि डीएमके के लिए तमिलों और तमिलनाडु का हित सबसे ऊपर है।

खड़गे पहले कनिमोझी से मिले, अब स्टालिन को मनाने की कोशिश

कांग्रेस परिसीमन बिल पर डीएमके का समर्थन वापस लेने के लिए आखिरी कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को चेन्नई में स्टालिन से मिलने वाले हैं। इसके बाद उनका मुंबई में रात 8 बजे एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मिलने का कार्यक्रम है।

इस बातचीत में सोनिया गांधी और इंडिया गठबंधन के दूसरे वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद है। राहुल गांधी भी विपक्षी नेताओं के इस व्यापक संपर्क अभियान का हिस्सा हैं। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होना है।

इससे पहले रविवार सुबह करीब 8:30 बजे खड़गे ने दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग पर डीएमके सांसद कनिमोझी से मुलाकात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कनिमोझी से पार्टी का रुख बदलने पर विचार करने को कहा। लेकिन कनिमोझी ने साफ कर दिया कि फैसला तमिलनाडु के हित में लिया गया है और पार्टी अध्यक्ष अपनी राय बना चुके हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा, 'हमारे अध्यक्ष फैसला ले चुके हैं। आप उनसे बात कर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+