IFFI 2026 Winners List: ऋषभ शेट्टी से विशाल चतुर्वेदी तक इन स्टार्स ने जीते अवॉर्ड, किसने जीता कौन-सा अवॉर्ड?

IFFI 2026 Winners List: भारतीय सिनेमा से लेकर अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और ओटीटी की दुनिया तक, 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में इस बार प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार संगम देखने को मिला। गोवा में 20 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित इस फिल्म समारोह का शनिवार को समापन हुआ। आखिरी दिन विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया गया।

57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का हुआ समापन
इस साल के अवॉर्ड्स में ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड-चैप्टर 1' ने खास जगह बनाई। फिल्म को बेस्ट एक्टर के सम्मान के साथ स्पेशल मेंशन भी दिया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'AQUI' को प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा विशाल चतुर्वेदी ने बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार जीतकर अपनी उपलब्धि में एक नया अध्याय जोड़ा।

IFFI 2026 Winners

IFFI 2026 की पूरी विनर्स लिस्ट, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड?

57वें IFFI में इस बार कई कैटेगरी में फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। विजेताओं की सूची में भारतीय और विदेशी सिनेमा की कई चर्चित प्रस्तुतियां शामिल रहीं।

-बेस्ट फिल्म (गोल्डन पीकॉक):'AQUI' (निर्देशक-टियागो गुएडेस)
-बेस्ट डायरेक्टर (सिल्वर पीकॉक): 'विजिटेशन' (निर्देशक-वोल्कर श्लोंडोर्फ)
-स्पेशल मेंशन: 'कांतारा: अ लीजेंड- चैप्टर 1'
-बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म (सिल्वर पीकॉक):'द गोल्डन एज' (निर्देशक-बेरेंगर थौइन)
-स्पेशल जूरी अवॉर्ड (सिल्वर पीकॉक):'द रिवर ट्रेन'
-बेस्ट फीमेल एक्टर (सिल्वर पीकॉक): माया ओ'रूर्के ('द मेल्टडाउन')
-बेस्ट मेल एक्टर (सिल्वर पीकॉक): ऋषभ शेट्टी ('कांतारा: अ लीजेंड-चैप्टर 1')
-बेस्ट वेब सीरीज (OTT): 'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी' (निर्देशक-रॉबी ग्रेवाल)
-बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: विशाल चतुर्वेदी ('हनुमान अंश')

NFDC के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्यों कहा-'डेब्यू का फेस्टिवल'?

-इस साल के IFFI की एक खास बात ये भी रही कि यहां नए फिल्ममेकर्स और उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच मिला। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर धीरज सिंह ने इसी पहल को देखते हुए 57वें फिल्म समारोह को 'डेब्यू का फेस्टिवल' बताया।

-रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान धीरज सिंह ने कहा कि इस आयोजन में कई नए चेहरों को अपनी शुरुआत करने का अवसर मिला। युवा कलाकारों, फिल्ममेकर्स और छात्रों की भागीदारी ने समारोह को खास बना दिया। उनके मुताबिक, नए लोगों को अपनी रचनात्मक क्षमता सामने रखने के लिए जिस तरह का प्रोत्साहन मिला, वह इस आयोजन की बड़ी उपलब्धि रही।

IFFI को लेकर ऋषभ शेट्टी ने क्या कहा?

-अवॉर्ड जीतने के बाद ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म फेस्टिवल के महत्व पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि IFFI दुनिया भर के फिल्ममेकर्स को अपनी कहानियां और फिल्में दर्शकों तक पहुंचाने का एक बेहतरीन मंच देता है।

-ऋषभ शेट्टी के मुताबिक कई ऐसी शानदार फिल्में होती हैं जिन्हें सामान्य सिनेमाघरों या मेनस्ट्रीम प्लेटफॉर्म पर देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे में IFFI जैसे फिल्म समारोह दर्शकों को अलग-अलग देशों और संस्कृतियों की कहानियों से रूबरू होने का मौका देते हैं। यह मंच न केवल फिल्ममेकर्स के लिए अहम है बल्कि सिनेमा की विविधता को समझने वाले दर्शकों के लिए भी बेहद खास है।

'कांतारा: अ लीजेंड- चैप्टर 1' की कहानी ने जीता दिल

-ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: अ लीजेंड- चैप्टर 1' को इस साल IFFI में मिला सम्मान फिल्म की लोकप्रियता को एक बार फिर चर्चा में ले आया है। साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' की यह प्रीक्वल है। इसकी कहानी पहली फिल्म की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले के दौर में पहुंचती है और लोककथाओं, परंपराओं तथा आस्था से जुड़े पहलुओं को बड़े पर्दे पर पेश करती है।

-फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने अभिनय के साथ-साथ लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। उनके अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया।

'कांतारा' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का भी ऐलान

-'कांतारा: अ लीजेंड- चैप्टर 1'की सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। फिल्म की कहानी और शानदार प्रदर्शन ने इसे साल की चर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल कर दिया। इसी बीच फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 2' की भी घोषणा की जा चुकी है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

-कुल मिलाकर IFFI 2026 का समापन भारतीय सिनेमा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के लिए भी यादगार रहा। एक ओर अनुभवी कलाकारों और फिल्ममेकर्स को सम्मान मिला, तो दूसरी ओर नए टैलेंट को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला। इस बार के विजेताओं की सूची ने एक बार फिर साबित किया कि अच्छी कहानियों और शानदार अभिनय की कोई सीमा नहीं होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+