सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से करने पर दिया दो टूक जवाब, कह डाली दमदार बात

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले 204 रन ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। महज 53 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने के बाद इस 15 साल के बल्लेबाज की तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों से होने लगी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस तरह की तुलना के पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने साफ कहा है कि सचिन के साथ किसी भी खिलाड़ी की तुलना नहीं की जानी चाहिए। इसके पीछे उन्होंने मास्टर ब्लास्टर के दौर की गेंदबाजी और उनकी असाधारण क्षमता का भी जिक्र किया।

Sourav Ganguly

गांगुली के मुताबिक सचिन ने अपने करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, वे बेहद मजबूत थे। वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस, कर्टनी वॉल्श और इयान बिशप से लेकर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली और शेन वॉर्न तक, उस दौर में बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौतियां थीं। पाकिस्तान के वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर के अलावा श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खेलकर सचिन ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए। गांगुली ने इसे असाधारण उपलब्धि बताया।

वैभव की ताकत को भी माना अलग तरह का हुनर

पूर्व कप्तान ने वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ की लेकिन कहा कि आधुनिक क्रिकेट का अंदाज पहले से काफी बदल चुका है। वैभव जिस तरह पारी की शुरुआत में ही गेंद को मैदान से बाहर पहुंचाने की क्षमता रखते हैं, वह भी एक खास हुनर है। हालांकि इसे सचिन के दौर के क्रिकेट से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। गांगुली का मानना है कि समय के साथ गेंदबाजी आक्रमण और खेल का स्वरूप भी बदल गया है।

टेस्ट में 500 रन बनाने की भविष्यवाणी पर भी दिया जवाब

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने हाल ही में भविष्यवाणी की थी कि वैभव अगले पांच वर्षों में टेस्ट की एक पारी में 500 रन बना सकते हैं। इस पर गांगुली ने कहा कि पहले उसे टेस्ट क्रिकेट खेलने दीजिए, फिर वह 500 रन बनाएगा। गौरतलब है कि वैभव ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाए थे। उनकी पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल थे।

'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल
'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+