Kashmir Terrorist Attack: आतंक पर भारत के पड़ोसियों की एकजुट आवाज! जानिए बांगलादेश , अफगानिस्तान ने क्या कहा?
Kashmir Terrorist Attack: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अभी भी घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मरने वाले में अधिकतर पर्यटक शामिल हैं। इस घटना के बाद से दुनिया भर के देशों में गु्स्से का माहौल है। भारत के पड़ोसी देशों ने भी इस घटना की निंदा की।

बांगलादेश ने घटना की निंदा की
बांगलादेश ने भारत के जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें निर्दोष जानों की दुखद हानि हुई है। बांगलादेश ने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं और इस संवेदनहीन हिंसक कृत्य से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति व्यक्त की है। बांगलादेश ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अपनी अडिग प्रतिबद्धता को दोहराया है।
ये भी पढ़ें Kashmir LOC Terror Alert: कश्मीर में 75 तो 130 आतंकी सीमा पार तैयार! LOC पर तनाव, PAK सेना में घबराहट
अफगानिस्तान ने क्या कहा?
अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के विदेश मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों पर हुए हालिया हमले की कड़ी निंदा की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। ऐसी घटनाएँ क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों को कमजोर करती हैं।
मालदीव घोर निंदा करती है-मोहम्मद मुइज्जू
पहलगाम में हुए भयंकर आतंकवादी हमले से हम गहरे सदमे और दुख में हैं, जिसमें निर्दोष जानें चली गईं और कई लोग घायल हुए हैं। मालदीव सरकार आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए इस प्रकार के कृत्यों की घोर निंदा करती है। इस कठिन समय में हमारे विचार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
ये भी पढ़ें Pahalgam Terror Attack: 'बैसरन' ही क्यों बना निशाना? आतंकियों का पनाहगार कौर? 10 सवालों से घिरा पहलगाम अटैक
नेपाली पीएम ने PM मोदी से की बात
नेपाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के शिकारों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएँ। नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है। एक नेपाली नागरिक के हमले में शिकार होने की रिपोर्ट की पुष्टि के लिए निकट समन्वय स्थापित किया गया है और हम सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।
प्रधानमन्त्री श्री @narendramodi जी से बातचीत कर पहलगाम आतंकवादी हमले में हुई जनहानि पर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। ऐसे जघन्य कृत्यों के विरुद्ध नेपाल की भारत के साथ अटूट एकजुटता दोहराई। नेपाली नागरिक की मृत्यु पर उनकी संवेदनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications