Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pahalgam Terror Attack: 'बैसरन' ही क्यों बना निशाना? आतंकियों का पनाहगार कौन? 10 सवालों से घिरा पहलगाम अटैक

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले ने हर भारतीय का कलेजा चीर कर रख दिया है, किसी का सुहाग उजड़ा तो किसी की गोद, किसी के कमाने वाले ने दम तोड़ा तो किसी का भाई अब कभी भी लौटकर घर नहीं आएगा, दहशतगर्दों ने एक बार फिर से धरती की जन्नत पर खून की होली खेली है, जिसने ना केवल मानवता को शर्मसार किया है बल्कि हिंसा की ऐसी खौफनाक तस्वीर पेश की है, जिसे सोचने मात्र से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

इस बार ना तो आतंकियों ने रात के अंधेरे का इंतजार किया और ना ही किसी सूनसान जगह को टारगेट किया। इस बार उन्होंने भरी दोपहर पहलगाम के 'बैसरन' को चुना जिसे कि 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है।

Pahalgam Terror Attack

इसकी खूबसूरत वादियां अब तक इंसान को केवल मोहती थीं, कहते हैं इस जगह पर जो भी आता है उसे यहां की बर्फीली चोटियों से इश्क हो जाता है, जिसे वो कभी भी भूल नहीं पाता है।

घृणित आतंकी हमले ने 10 बड़े सवाल खड़े किए

अब तक जो 'बैसरन' प्यार, मोहब्बत के लिए जाना जाता था, वो अब डर, खौफ, मौत, दहशत के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 22 अप्रैल 2025 का दिन यहां आए पर्यटकों पर काल बनकर टूटेगा, ये किसी ने ख्वाब में भी नहीं सोचा था। पहलगाम में हुए इस घृणित आतंकी हमले ने 10 बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, देखते हैं कि क्या इसका जवाब मिलेगा?

आइए विस्तार से जानते हैं उन 10 बड़े सवालों को...

  • सवाल नंबर 1: बैसरन घाटी को आतंकियों ने निशाना क्यों बनाया? बैसरन अभी तक पर्यटकों के लिए काफी सेफ जगह मानी जाती रही है इसलिए पहलगाम की तुलना में यहां आर्मी और पुलिस की तैनाती नहीं होती है, क्या इसका फायदा आतंकियों ने उठाया?
  • सवाल नंबर 2: क्या आतंकी बैसरन वैली में काफी दिन से रूके थे? जिस तरह से आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है उससे यही लगता है कि सबकुछ उन्होंने प्लान के तहत किया है, इसका मतलब वो काफी समय से यहां पर मौजूद थे?
  • सवाल नंबर 3: क्या स्थानीय नागरिक भी इस हमले में शामिल हैं? क्या आतंकियों को स्थानीय लोगों ने पनाह दी हैं, आतंकी (4-5) एक दिन में ही 'बैसरन' कैसे पहुंच सकते हैं?
  • सवाल नंबर 4: आतंकियों के पास एके-47 कैसे आई? हमलावरों की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें उनके पास एके-47 दिख रही है, जो कि अवैध रूप से ही बिका करती है, तो क्या घाटी में अवैध हथियार बिक रहे हैं?
  • सवाल नंबर 5: 'नाम पूछकर गोली चलाई', आतंकियों ने एक धर्म विशेष को निशाना बनाया है, क्या वो हिंदुओं को डराना चाह रहे थे?
  • सवाल नंबर 6 : पीएम मोदी पहुंचे सऊदी अरब और कश्मीर में हुआ हमला, क्या जिस तरह से इस्लामिक देशों से पीएम मोदी को समर्थन मिल रहा है, क्या ये हमला उसके विरोध में था?
  • सवाल नंबर 7: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस वक्त भारत दौरे पर हैं, आतंकियों ने इस घटना को अंजाम देकर क्या ये साबित करने की कोशिश की, कश्मीर आना यानी कि भारत आना सुरक्षित नहीं है?

क्या कश्मीर में शांति का माहौल नहीं है? (Pahalgam Terror Attack)

  • सवाल नंबर 8: आर्टिकल 370 के हटने के बाद भी कश्मीर में शांति का माहौल था लेकिन अब इस तरह की घटना से क्या ये बताने की कोशिश की जा रही है कि कश्मीर में शांति नहीं है?
  • सवाल नंबर 9: क्या ये हमला केंद्र सरकार के हाल में लिए गए कुछ फैसलों के खिलाफ था? सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने माना कि आतंकवादी वक्फ अधिनियम में संशोधन के बाद नरेंद्र मोदी सरकार से खुश नहीं है इसलिए ये घृणित अपराध को अंजाम दिया है।
  • सवाल नंबर 10: अगर इसमें पाकिस्तान शामिल है तो क्या वो पुलवामा अटैक के बाद एयर स्ट्राईक को भूल चुका है? उसे ये बात अच्छी तरह से पता है कि भारत ईट का जवाब पत्थर से देता है तो क्या फिर भी उसने सोची-समझी रणनीति के तहत इस काम को अंजाम दिया है?

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+