Kashmir LOC Terror Alert: कश्मीर में 75 तो 130 आतंकी सीमा पार तैयार! LOC पर तनाव, PAK सेना में घबराहट
Pahalgam Attack Update: पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस भीषण हमले में 28 लोगों की जान चली गई और 17 से ज्यादा लोग घायल हुए। अब खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट ने एक और बड़ी चिंता खड़ी कर दी है - पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 42 आतंकी लॉन्च पैड एक्टिव हैं, जिनसे भारत में नए हमलों की साजिश रची जा सकती है।
इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, इन 42 लॉन्च पैड्स पर 110 से 130 आतंकवादी मौजूद हैं, जो घुसपैठ का मौका तलाश रहे हैं। इनमें से ज़्यादातर आतंकवादी पाकिस्तानी हैं। कश्मीर घाटी में करीब 70 से 75 आतंकी एक्टिव हैं, वहीं जम्मू के राजौरी इलाके में 60 से 65 आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है।

LOC पर हाई अलर्ट, पाक सेना में घबराहट
पहलगाम हमले के बाद भारत के जवाबी एक्शन की आशंका से पाकिस्तान की सेना घबरा गई है। इसलिए एलओसी पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान को डर है कि भारत कोई बड़ा एक्शन ले सकता है।
घुसपैठ की कोशिशें और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई
इस साल अब तक पाकिस्तानी सेना तीन बार सीजफायर तोड़ चुकी है। वहीं भारतीय सेना ने मुठभेड़ों में अब तक 75 आतंकियों को मार गिराया है, जिनमें से 17 घुसपैठ करते हुए मारे गए, और 26 मुठभेड़ों में ढेर हुए।
घाटी में विदेशी आतंकियों की संख्या ज्यादा
आंकड़ों से पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर में अब स्थानीय आतंकियों की संख्या घट रही है और विदेशी आतंकी ही ज़्यादातर सक्रिय हैं। सिर्फ 4 स्थानीय युवकों की भर्ती की गई है, बाकी सभी आतंकी पाकिस्तानी हैं।
बारामूला बना आतंकियों का कब्रगाह
जम्मू और कश्मीर के 9 जिलों में सबसे ज्यादा आतंकवादी बारामूला में मारे गए हैं। यहां खासकर उरी सेक्टर के सबूरा नाला, चक टप्पर और हांदीपोरा इलाके में बड़ी संख्या में विदेशी आतंकी ढेर किए गए।
पहलगाम में हुआ था टारगेटेड हमला
बैसारन घाटी में हुए हमले में आतंकियों ने घूमते फिरते पर्यटकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया। यह हमला न सिर्फ इंसानियत के खिलाफ था, बल्कि साफ संकेत था कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
अब पूरे देश की निगाहें सरकार और सेना के अगले कदम पर हैं। जनता को भरोसा है कि इस बार भारत जवाब जरूर देगा - और वो भी ऐसा कि याद रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications