Kashmir Terror Attack: कराची में तुर्कीए का युद्धपोत! भारत-पाक तनाव के बीच क्या चल रहा है?
Kashmir Terror Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी हालिया तनाव के बीच तुर्कीए (Türkiye) सेना के जरिए दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक परतें जोड़ रही हैं। पहले तुर्की का C-130 विमान कराची एयरपोर्ट पर उतरा और फिर एक अत्याधुनिक युद्धपोत TCG Buyukada कराची पोर्ट पर पहुंचता है। यह घटनाक्रम महज संयोग नहीं माना जा सकता है।
दरअसल, तुर्कीए की वायुसेना के C-130 विमान के कराची में उतरने की खबरों के कुछ ही दिनों बाद, तुर्की की नौसेना का एक युद्धपोत TCG Buyukada रविवार (4 मई) को कराची बंदरगाह पर पहुंचा। जहाज Ada-क्लास ASW कॉर्वेट्स की दूसरी यूनिट है और 7 मई तक कराची में रुके रहने की संभावना है।

तुर्किए के राजदूत ने पाकिस्तानी पीएम से की मुलाकात
वहीं इन घटनाक्रम से पहले तुर्किए के राजदूत राजदूत डॉ. इरफ़ान नेज़िरोग्लू ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Shahbaz Sharif) से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा हालात को लेकर भी चर्चा हुई।
वहीं पाकिस्तानी नौसेना के अनुसार, इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: अब जेलों पर हमला करने की फिराक में आतंकी, खुफिया अलर्ट से मचा हड़कंप
'तुर्कीए-पाकिस्तान के गहरे रक्षा सहयोग का प्रतीक'
वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने इस दौरे को भारत-पाक तनाव के बीच तुर्कीए और पाकिस्तान के गहरे रक्षा सहयोग का प्रतीक बताया है। इससे पहले यह युद्धपोत 29 अप्रैल से 1 मई तक ओमान में था, और उससे पहले मलेशिया गया था। तुर्की के अधिकारियों ने हालांकि इस यात्रा को केवल एक 'सौहार्द यात्रा'(Goodwill visit) बताया है।
दोनों देशों के बीच है समझौता
दोनों देशों के बीच हाल ही में सैन्य अभ्यास 'अतातुर्क-XIII' (Ataturk-XIII) आयोजित हुआ था, जिसमें दोनों सेनाओं की विशेष टुकड़ियों ने मिलकर अभ्यास किया।
इसके अलावा 2022 में पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए एक समझौते के तहत तुर्की पाक नौसेना के लिए चार MİLGEM कॉर्वेट्स बनाएगा। इनमें से दो जहाज इस्तांबुल में और दो कराची शिपयार्ड में बनाए जाएंगे। पहले जहाज PNS बाब का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: बिलावल भुट्टो पर भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, इमरान खान पर भी शिकंजा , क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications