Kashmir Terror Attack: अब जेलों पर हमला करने की फिराक में आतंकी, खुफिया अलर्ट से मचा हड़कंप
Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से घाटी में तनाव का माहौल है। सुरक्षाबलों का एक्शन तेज है। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी मिली है कि,जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले की संभावना है।
इस इनपुट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

इन जेलों पर अटैक का खतरा
India Today के मुताबिक, खुफिया रिपोर्टों में कहा गया है कि श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल जैसे हाई-सिक्योरिटी केंद्र संभावित निशाने पर हो सकते हैं। इन जेलों में इस समय कई हाई-प्रोफाइल आतंकियों और स्लीपर सेल सदस्यों को रखा गया है। माना जा रहा है कि, इन आतंकियों को छुड़ाने के लिए आतंकी अटैक कर सकते हैं।
जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त
बता दें कि इस, खुफिया इनपुट के बाद जेलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए इंतजामों को और मजबूत किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक ने रविवार को श्रीनगर में सुरक्षा ग्रिड के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और हालात का जायज़ा लिया। अक्टूबर 2023 में CISF ने जम्मू-कश्मीर की जेलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से अपने हाथों में ली थी।
ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: बिलावल भुट्टो पर भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, इमरान खान पर भी शिकंजा , क्या है मामला?
अभी भी जंगल में छुपे हैं आतंकी
बता दें कि, पहलगाम हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए कई आतंकियों के सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं सुरक्षाबलों को संदेह है कि, हमलावर आत्मनिर्भर रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। वे अपने साथ भोजन और अन्य जरूरी सामान लेकर चलते हैं, जिससे उन्हें जंगलों में लंबे समय तक टिके रहने के लिए बाहरी मदद की जरूरत नहीं पड़ती।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव का खतरा! पाक ने राजस्थान सीमा पर तैनात किए चीनी टैंक












Click it and Unblock the Notifications