पीएम मोदी से जो बाइडेन की बात के बाद अमेरिका से मदद मिलना शुरू, भारत में बनेगा वैक्सीन सप्लाई चेन
जो बाइडेन और नरेन्द्र मोदी के बीच टेलीफोन पर कोरोना संक्रमण को लेकर लंबी बातचीत हुई है। जिसमें अमेरिका ने कोविड 10 को लेकर भारत को पूरी मदद देने की बात कही है।
वॉशिंगटन/नई दिल्ली, अप्रैल 27: कोरोना वायरस से बुरी तरफ प्रभावित भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद मिलनी शुरू हो गई है। ब्रिटेन, फ्रांस, सऊदी अरब और यूएई समेत कई देश भारत की मदद कर रहे हैं और इमरजेंसी मेडिकल सामान भेज रहे हैं। इसीबीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच फोन पर बातचीत हुई है। जिसमें अमेरिका राष्ट्रपति ने कोविड 19 से बुरी तरह जूझते भारत को पूरी तरह साथ देने की बात कही है। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान जो बाइडेन ने कहा है कि संकट के समय अमेरिका पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा है और भारत को जो भी मदद चाहिए वो देने के लिए अमेरिका तैयार है, इसके साथ ही जो बाइडेन ने पीड़ितों को लेकर संवेदना जताई है।
Recommended Video

पीएम मोदी-जो बाइडेन की बातचीत
पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन की टेलीफोन पर उस वक्त बात हुई है, जब भारतीय एनएसए अजीत डोवाल और अमेरिका के राष्ट्रपति जैक सुलिवन के बीच फोन पर बात हुई थी और अमेरिका तमाम इमरजेंसी मेडिकल सामान भेजने के अलावा वैक्सीन का रॉ मैटेरियल भेजने के लिए भी तैयार हो गया था। बकायदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट पर भारत को वैक्सीन बनाने का सामान देने की बात कही थी। वहीं, जो बाइडेन ने से बात के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्ववीट कर कहा है कि 'आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत हुई है। हमने दोनों देशों में लगातार पांव फैलाते कोविड-19 सिचुएशन को लेकर बात की। मैं राष्ट्रपति बाइडेन को अमेरिका द्वारा मिलने वाली मेडिकल मदद के लिए धन्यवाद कहा है'। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'हमने आसान वैक्सीन सप्लाई चेन बनाने के लिए बात की है साथ ही कोविड 19 दवाईयों के लिए बात की है'। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका इस वैश्विक महामारी के खिलाफ साथ काम कर रहे हैं।

कंधे से कंधा मिलाकर काम
वहीं, दोनों नेताओं की बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए इस बातचीत का विस्तृत ब्योरा दिया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान के मुताबिक 'दोनों देश कोरोना वायरस के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार काम करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। दोनों देशों ने हेल्थ फैसिलिटी बढ़ाने का फैसला लिया है, ताकि दोनों देशों के नागरिकों जान बचाई जा सके।' व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा है कि 'जो बाइडेन और नरेन्द्र मोदी ने इस वैश्विक महामारी के खिलाफ साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को पूरी मदद देने के साथ ही भारत के साथ डटकर खड़ा होने की बात कही है'। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा है कि 'अमेरिका ने भारत को मेडिकल सामान, इमरजेंसी मेडिकल मदद, ऑक्सीजन संबंधी सप्लाई, वैक्सीन रॉ मैटेरियल देने का फैसला किया है, जिसको लेलकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो बाइडेन को शुक्रिया कहा है'।

वायरस से बेहाल इंडिया
कोरोना वायरस के सकेंड वेभ ने भारत की स्थिति का काफी ज्यादा खराब कर दिया है। भारत में पिछले 4 दिनों से लगातार 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को भारत में साढ़े तीन लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं और सबसे खराब स्थिति ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स को लेकर है। भारत के दर्जनों अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत है और ऑक्सीजन की कमी की वजह से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद भारतीय एनएसए अजीत डोवाल और अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन ने 45 मिनट तक फोन पर बात की। अमेरिका के एनएसए जैक सुलिवन ने अजीत डोवाल के सामने भारत की स्थिति को लेकर अपनी संवेदना प्रकट की। अमेरिका द्वारा दिए गये बयान के मुताबिक अमेरिकी एनएसए ने भारतीय एनएसए से कहा कि 'जैक सुलिवन ने भारत की स्थिति पर अपनी संवेदना प्रकट की है और अमेरिका भारत की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। अमेरिका की संवेदना भारत के लोगों के साथ है, जो इस वक्त जानलेवा कोविड महामारी से जूझ रही है। अमेरिका ने भारत को मेडिकल सामानों की फौरन आपूर्ति करने का फैसला किया है। भारत और अमेरिका एक साथ वैश्विक कोरोना महामारी से मिलकर मुकाबला करेंगे। जिस तरह से कोरोना वायरस के पहले लहर के दौरान भारत ने अमेरिका की मदद की थी, ठीक उसी तरह अमेरिका भी इस वक्त भारत की मदद करेगा'
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications