Munawar Faruqui Baby Girl: मुनव्वर फारूकी बने बेटी के पिता, फोटो शेयर कर दिखाई पहली झलक

Munawar Faruqui Baby Girl: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया का बड़ा नाम और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर फारूकी दूसरी बार पिता बने हैं और उनकी पत्नी मेहजबीन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

अस्पताल से सामने आईं पहली झलकियां
मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास पल को फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अस्पताल से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनकी पत्नी मेहजबीन बेड पर नजर आ रही हैं और उनकी गोद में नवजात बच्ची दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में मां-बेटी की झलक बेहद भावुक कर देने वाली है। हालांकि कपल ने अभी तक बच्ची का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।

Munawar Faruqui Baby Girl

नन्ही परी की क्यूट फोटो ने जीता दिल

एक तस्वीर में मुनव्वर फारूकी ने अपनी नवजात बेटी को पालने में लेटे हुए दिखाया है। इस फोटो में भले ही बच्ची का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया हो लेकिन उसकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पत्नी का थामा हाथ, शेयर किया इमोशनल पल

मुनव्वर फारूकी ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में मां और बेटी दोनों की झलक दिखती है लेकिन बच्ची केचेहरे को छिपाकर रखा गया है। ये तस्वीर इस खास मौके की भावनाओं को बखूबी बयान करती है और फैंस को काफी पसंद आ रही है।

खास कैप्शन ने छुआ फैंस का दिल

इन तस्वीरों के साथ मुनव्वर फारूकी ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- घर बरकत आई है। अलहम्दुलिल्लाह! दुआ में याद रखें। इस भावुक मैसेज के साथ उन्होंने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की है, जिस पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है।

फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाइयां

जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी के चाहने वालों ने उन्हें पिता बनने की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस खुशी में शामिल होते नजर आए हैं। मुनव्वर फारूकी के लिए ये पल बेहद खास है और उनके फैंस भी इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+