CSK vs MI: चेन्नई-मुंबई की टक्कर में कौन जीतेगा? हार्दिक पांड्या के लिए करो या मरो जैसी स्थिति

CSK vs MI Winner Prediction: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है जिसे क्रिकेट जगत में एल क्लासिको के नाम से जाना जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं और दोनों के बीच होने वाली यह भिड़ंत हमेशा की तरह रोमांच की सभी सीमाओं को पार करने के लिए तैयार है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। मुंबई अगर आज का मुकाबला हार जाती है, तो शायद प्लेऑफ़ से बाहर होने की कगार पर होगी। एक तरह से देखा जाए, तो हार्दिक एंड कंपनी के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है।

CSK vs MI

CSK vs MI: कौन जीतेगा मैच

इतिहास की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हाई-वोल्टेज वाला रहा है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस 21-19 से आगे है, लेकिन हाल के मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा देखने को मिला है। साल 2023 के बाद दोनों टीमों के बीच हुए पिछले छह मैचों में से पांच में चेन्नई ने जीत हासिल की है, जिससे उनकी हालिया फॉर्म ज्यादा मजबूत नजर आती है। आज का मुकाबला जीतने का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है, फिफ्टी-फिफ्टी आसार कह सकते हैं।

CSK vs MI: मौसम अपडेट

मौसम की बात करें, तो चेन्नई में शाम के समय उमस रहेगी लेकिन तामपान में कमी आएगी। बारिश के आसार बेहद कम हैं। कह सकते हैं कि मैच के समय बारिश नहीं होगी। इससे दर्शकों को एक पूरा मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

CSK vs MI: कहां देखें लाइव

आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले को आप आसानी से घर बैठे लाइव देख सकते हैं। भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। अगर सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो रिचार्ज प्लान्स के साथ एक महीने फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।

चेन्नई की संभावित इलेवन: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन/मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

मुंबई की संभावित इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश/ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+