कंडोम के पैकेट पर ट्रंप का कार्टून! जेफ्री एप्सटीन की संपत्ति से निकली इस तस्वीर ने US में मचाया बवाल!
Jeffrey Epstein Donald Trump: अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर जेफ्री एप्सटीन का नाम तूफान बनकर लौट आया है। हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने एप्सटीन की संपत्ति से मिली 19 तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कई फोटोग्राफ्स शामिल हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद वॉशिंगटन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और व्हाइट हाउस पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
कमेटी के अनुसार, यह सामग्री उन अमीर और ताकतवर लोगों की मौजूदगी दिखाती है जो एप्सटीन के संपर्क में रहे थे। ट्रंप ने इन तस्वीरों पर कहा कि 'इस आदमी को सब जानते थे' और 'उसके पास सबके साथ तस्वीरें हैं।'

नई तस्वीरों में क्या हुआ खुलासा?
कमेटी द्वारा जारी की गई 19 तस्वीरों में से तीन में डोनाल्ड ट्रंप स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। एक तस्वीर में ट्रंप कई महिलाओं के साथ खड़े हैं (जिनके चेहरे ढके हुए हैं)। एक अन्य तस्वीर में ट्रंप को एक महिला के साथ देखा जा सकता है। कमेटी में डेमोक्रेटिक सदस्यों के वरिष्ठ नेता रॉबर्ट गार्सिया ने स्पष्ट किया कि इन तस्वीरों में कहीं भी यौन अपराध या नाबालिगों से जुड़ा कोई दृश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ तस्वीरों में दिखना किसी अपराध का सबूत नहीं है, लेकिन यह एप्सटीन के संपर्क में रहे प्रभावशाली लोगों की मौजूदगी को दिखाता है।
ये भी पढे़ं: Trump Gold Card Visa: क्या है ट्रम्प का 'गोल्ड कार्ड’ वीजा, कौन कर सकता है अप्लाई, जानें सबसे आसान तरिका
ट्रंप की विवादित फोटो भी आई सामने
इन जारी की गई तस्वीरों में एक अजीब और विवादित फोटो भी शामिल है, जिसमें एक कटोरे पर लिखा है 'ट्रंप कंडोम $4.50' और लाल रंग की पैकेजिंग पर ट्रंप का कार्टूननुमा चित्र बना हुआ है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राष्ट्रपति के विरोधियों को नया मुद्दा मिल गया है। हालांकि, कमेटी ने साफ किया है कि यह सामग्री सिर्फ 95 हजार फोटोग्राफ्स का एक छोटा हिस्सा है, जो एप्सटीन एस्टेट से उपलब्ध कराए गए थे।
व्हाइट हाउस पर बढ़ता राजनीतिक दबाव
जेफ्री एप्सटीन की तस्वीरों में ट्रंप की मौजूदगी के खुलासे ने वॉशिंगटन में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। ट्रंप से जब इन नई तस्वीरों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें नहीं देखा, लेकिन इस आदमी को सब जानते थे। उसके पास सबके साथ तस्वीरें हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।" व्हाइट हाउस ने इन तस्वीरों को लेकर बयान जारी करते हुए कहा है कि यह सब एक राजनीतिक ड्रामा है और इससे कुछ भी साबित नहीं होता।
ये भी पढ़ें: Donald Trump Health: ट्रम्प की सेहत बिगड़ रही है? हाथ पर लगे बैंडेज ने बढ़ाई हलचल, व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
एप्सटीन फाइल पर क्या है ट्रंप का पक्ष?
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी यह कह चुके हैं कि वे एप्सटीन को सामाजिक तौर पर जानते थे, लेकिन दोनों के रिश्ते करीब 2004 में ही खत्म हो गए थे, जो एप्सटीन की पहली गिरफ्तारी से काफी पहले था। ट्रंप लगातार किसी भी तरह की गलत भूमिका से इनकार करते आए हैं। कमेटी ने भी स्पष्ट किया है कि वे इस मामले की तह तक जाने तक जांच जारी रखेंगे, क्योंकि अमेरिकी जनता को पूरी सच्चाई मिलनी जरूरी है। आने वाले दिनों में और दस्तावेज या तस्वीरें सार्वजनिक की जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications