Trump Gold Card Visa: क्या है ट्रम्प का ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा, कौन कर सकता है अप्लाई, जानें सबसे आसान तरिका
Trump Gold Card Visa: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने बहुचर्चित 'Gold Card' Investor Visa Program की शुरुआत कर दी। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि इस वीज़ा प्रोग्राम की वेबसाइट लाइव हो चुकी है और अब 1 मिलियन डॉलर वाले इस वीज़ा के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं।
ट्रम्प का दावा है कि यह कार्यक्रम अमेरिका की टैलेंट रिक्वायरमेंट को पूरा करने में मदद करेगा और वैश्विक स्तर पर योग्य लोगों को सीधे अमेरिकी नागरिकता दिलाने का अवसर देगा।

आइए विस्तार से जानते हैं, क्या है ट्रम्प का 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, कितने करोड़ में बन सकते हैं US निवासी, कौन कर सकता है अप्लाई...
क्या है ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीज़ा प्रोग्राम?
ट्रम्प ने इस कार्यक्रम को सितंबर 2024 में एक कार्यकारी आदेश के जरिए स्थापित किया था। बुधवार को अमेरिकी संघीय सरकार ने इसे पूरी तरह लागू कर दिया। इसके साथ ही ट्रम्प ने बड़ा ऐलान किया कि-यह आया अमेरिका का ट्रम्प गोल्ड कार्ड!" ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा- एक सीधा रास्ता नागरिकता के लिए, योग्य और सत्यापित आवेदकों के लिए। बेहद रोमांचक!"
इस कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वेबसाइट पर अभी दो श्रेणियों का ज़िक्र है जिसमें- Trump Gold Card (व्यक्तिगत आवेदनकर्ताओं के लिए) और Corporate Gold Card (किसी कंपनी के स्पॉन्सरशिप के साथ आवेदन करने वालों के लिए)। इसके साथ ही एक तीसरा विकल्प भी है -Platinum Card का जो जल्द ही लॉन्च होगा, जो 270 दिन तक वैध यूएस वीज़ा देगा।
कौन कर सकता है अप्लाई, कितना खर्च आएगा?
इस प्रोग्राम के अनुसार, आवेदक को कानूनी स्थायी निवासी (LPR) बनने के योग्य होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदक को अमेरिका में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त (admissible) होना आवश्यक है और उसके लिए संबंधित श्रेणी में वीजा उपलब्ध होना चाहिए।
ट्रम्प के 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम के तहत आवेदकों को भारी शुल्क देना होगा। व्यक्तिगत आवेदकों के लिए 15,000 डॉलर (लगभग 13 लाख रुपये) DHS प्रोसेसिंग फीस (जो नॉन-रिफंडेबल है) और 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.9 करोड़ रुपये) का 'गिफ्ट' भुगतान करना होगा। यह गिफ्ट बैकग्राउंड वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद जमा करना आवश्यक है।
यदि परिवार को भी वीजा में शामिल करना हो, तो पति/पत्नी और 21 वर्ष से कम आयु के अविवाहित बच्चों को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक सदस्य के लिए अलग से 15,000 डॉलर प्रोसेसिंग फीस और 1 मिलियन डॉलर 'गिफ्ट' देना होगा।
ट्रम्प गोल्ड कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?-स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
प्रोग्राम की वेबसाइट लाइव है और आवेदन शुरू हो चुके हैं। फिलहाल इसके लिए कोई अंतिम तारीख घोषित नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं कि आवेदन साल भर खुले रहेंगे या सीमित समय के लिए ही अप्लाई किया जा सकेगा।वेबसाइट पर समय सीमा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
Gold Card Visa स्टेप-बॉय-स्टेप गाइड:
- Step 1: https://trumpcard.gov पर जाएँ
- Step 2: 'Apply Now' पर क्लिक करें
- Step 3: खुलने वाले फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें
- Step 4: "Continue to payment" पर क्लिक करें
- Step 5: पेमेंट करें। इसके लिए आ इंटरनेशनल/US क्रेडिट कार्ड या US AHS डेबिट कार्ड के माध्यम से
फीस नॉन-रिफंडेबल है, इसलिए जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
क्या मिलेगा गोल्ड कार्ड से?
हालाँकि विस्तृत जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन ट्रम्प के अनुसार योग्य आवेदकों को सीधा मार्ग (Direct Path) अमेरिकी नागरिकता की ओर प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम उच्च निवेशकों, वैश्विक प्रतिभा और कॉर्पोरेट विशेषज्ञों को आकर्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
यह प्रोग्राम इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसकी फीस और 'गिफ्ट पेमेंट' असाधारण रूप से ऊँची है। व्यक्तिगत आवेदन के लिए 1 मिलियन डॉलर और कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप वाले आवेदन के लिए 2 मिलियन डॉलर की एक बार की पेमेंट करनी होती है, जो सामान्य निवेश वीज़ा कार्यक्रमों से कहीं अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications