Donald Trump Health: ट्रम्प की सेहत बिगड़ रही है? हाथ पर लगे बैंडेज ने बढ़ाई हलचल, व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
Donald Trump Health: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हाथ पर पिछले एक हफ्ते से कई बार बैंडेज नजर आने के बाद उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई थीं। लगातार उठ रहे सवालों के बीच गुरुवार, 12 दिसंबर को को व्हाइट हाउस की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लेविट ने बताया कि ट्रम्प के हाथ पर दिख रहे बैंडेज को लेकर नई अपडेट साझा की है। हालांकि, जब से ट्रंप के हाथ पर बैंडेज दिखा है सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वाकई राष्ट्रपति ट्रंप बिमार हैं या इसका कुछ और ही रहस्य हैं। जानिए व्हाइट हाउस ने इस पूरे मामले पर अब तक क्या कहा...

हैंडशेक और एस्पिरिन रेजीमेन का असर: व्हाइट हाउस
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए लेविट ने कहा, "राष्ट्रपति लगातार लोगों से हाथ मिलाते रहते हैं। इसके चलते हाथ पर हल्की चोटें आना सामान्य है। इसके अलावा वह दैनिक आधार पर एस्पिरिन लेते हैं, जिसकी जानकारी पहले के मेडिकल रिपोर्ट में भी दी जा चुकी है। एस्पिरिन के कारण शरीर पर जल्दी निशान या हल्की चोटें उभर सकती हैं।"
ट्रम्प के हाथ पर "नीले निशान" और मेकअप से उन्हें छुपाने के दावों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएँ चल रही थीं। व्हाइट हाउस की यह सफाई इन अटकलों को शांत करने की कोशिश है।
क्या ट्रम्प की सेहत बिगड़ रही है? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज़ निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प की सेहत पहले से ही चर्चा का विषय रही है। हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रेस से बात करते हुए वह कुछ क्षणों के लिए "फ्रीज" होते नजर आए, जिसके बाद उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता को लेकर फिर सवाल उठने लगे।
फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले पर टिप्पणी करते हुए ट्रम्प अचानक रुक गए और शब्दों को गड़बड़ाते हुए बोले-हम 4% पर रहने वाले हैं... एक डेड हेड... फेड हेयर... मेरा मतलब... फेडरल रिज़र्व का प्रमुख एक बिलकुल सुस्त इंसान है। इस वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल कर ट्रम्प की सेहत पर बहस को और भड़का दिया।
ट्रम्प का जवाब-"मेरी सेहत पर सवाल उठाना देशद्रोह जैसा"
लगातार बढ़ती अटकलों के बीच ट्रम्प ने अपने प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपनी सेहत पर उठे सवालों को "सेडिशन" और "ट्रीजन" जैसे शब्दों से जोड़ा। उन्होंने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि उनकी फिटनेस पर सवाल उठाना उनके राजनीतिक मिशन को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।
अक्टूबर में हुआ मेडिकल चेकअप-डॉक्टर
अक्टूबर में ट्रम्प ने एमआरआई सहित कई मेडिकल टेस्ट कराए थे। उनके डॉक्टर का कहना है कि राष्ट्रपति की स्वास्थ्य स्थिति "बेहतरीन" है और किसी बड़ी समस्या का संकेत नहीं मिला है। व्हाइट हाउस की सफाई के बाद भी सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि केवल हैंडशेक से बार-बार बैंडेज लगना कितना सामान्य है।
वहीं ट्रम्प की उम्र और हालिया "फ्रीजिंग" मोमेंट के कारण स्वास्थ्य बहस और भी तेज हो गई है। फिलहाल आधिकारिक रूप से व्हाइट हाउस और डॉक्टरों ने ट्रम्प को पूरी तरह स्वस्थ बताया है, लेकिन 2025 के राजनीतिक माहौल में उनकी सेहत से जुड़े हर संकेत पर नजरें टिकी रहेंगी।
-
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications