लाल सागर में जारी लड़ाई के बीच आज से भारतीय विदेश मंत्री का ईरान दौरा, जानिए भारत के एजेंडे में क्या होगा?

Jaishankar Iran Visit: इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच, जबकि युद्ध का विस्तार लाल सागर होते हुए यमन तक पहुंच चुका है, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से दो दिनों के ईरान दौरे पर रवाना हो रहे हैं।

भारत और ईरान रणनीतिक साझेदार हैं और ईरान के साथ भारत के संबंध ऐतिहासिक रहे हैं और नई दिल्ली, अपने इस पश्चिम एशियाई देश को एक महत्वपूर्ण भागीदार और करीबी पड़ोसी मानती है।

Jaishankar Iran Visit

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है, कि एस जयशंकर, ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है, कि राजनीतिक सहयोग, कनेक्टिविटी पहल और लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंध, जयशंकर और अमीर-अब्दुल्लाहियन के बीच वार्ता के एजेंडे के महत्वपूर्ण पहलू होंगे।

लाल सागर में हो रहे हमले पर बातचीत

जयशंकर की तेहरान की यात्रा, इजरायल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को हूती आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जाने पर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर हो रही है। अमेरिका और ब्रिटेन पहले ही यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले शुरू कर चुके हैं।

भारत लाल सागर में उभरती स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। जयशंकर और अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन के बीच गुरुवार को फोन पर हुई बातचीत में यह मुद्दा उठा था।

गुरुवार की बातचीत के दौरान, एंटनी ब्लिंकन ने दक्षिणी लाल सागर और अदन की खाड़ी में "लापरवाह हूती हमलों" पर भारत द्वारा "साझा" चिंता व्यक्त की।

विदेश विभाग ने एक बयान में कहा है, कि "सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस बात पर जोर दिया है, कि लाल सागर एक प्रमुख वाणिज्यिक गलियारा है जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाता है और क्षेत्र में नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए भारत के साथ बढ़ते सहयोग का स्वागत किया और हूतियों के हमले निर्दोष नाविकों को खतरे में डाल रही हैं और अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहा है।"

इस बीच, भारतीय नौसेना ने उत्तर और मध्य अरब सागर सहित महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में समुद्री वातावरण को देखते हुए समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अपने अग्रिम पंक्ति के जहाजों और निगरानी विमानों की तैनाती पहले ही बढ़ा दी है। हूती ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है, कि अगर जहाजों पर फिर से हमले होते हैं, तो हूती विद्रोहियों के खिलाफ और हमले किए जाएंगे।

आपको बता दें, कि भारत ने अरब सागर में 10 युद्धपोतों को तैनात किया है और पिछले दिनों भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था, कि "भारत पाताल की गहराईयों से भी खोजकर दोषियों को दंड देगा।"

चाबहार पोर्ट पर बातचीत

एस जयशंकर और अमीर-अब्दुल्लाहियन के चाबहार बंदरगाह के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श करने की संभावना है।

ऊर्जा संपन्न ईरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित, चाबहार बंदरगाह कनेक्टिविटी और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और ईरान द्वारा विकसित किया जा रहा है। भारत क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए चाबहार बंदरगाह परियोजना पर जोर दे रहा है, खासकर अफगानिस्तान से इसकी कनेक्टिविटी के लिए।

2021 में ताशकंद में एक कनेक्टिविटी सम्मेलन में, जयशंकर ने चाबहार बंदरगाह को अफगानिस्तान सहित एक प्रमुख क्षेत्रीय पारगमन केंद्र के रूप में पेश किया है। चाबहार बंदरगाह को INSTC परियोजना के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी देखा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (INSTC) भारत, ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल ढुलाई के लिए 7,200 किलोमीटर लंबी मल्टी-मोड परिवहन परियोजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+