1989 के बाद इजराइल में सामने आया पोलियो का पहला मामला

जेरूसलम, 07 मार्च। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी है कि पोलियो का नया मामला उनके देश में सामने आया है। जेरूसलम में 4 साल के बच्चे में पोलियो की बीमारी सामने आई है। जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक 1989 के बाद इजराइल में पोलियो का यह पहला मामला है। बच्चे को पोलियो की डोज समय पर नहीं दी गई, जिसे इजराइल में हर बच्चे को दिया जाता है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद जेरूसलम प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है, साथ ही बच्चे और उसके परिवार के सदस्यों के संपर्क में है ताकि उन्हें विशेष निर्देश दिए जा सके।

polio

इसके साथ ही स्वास्थ्य प्रशासन ने कहा है कि इस मामले में पोलियो संक्रमण का स्रोत पोलियो वायरस का स्ट्रेन है जिसमे बदलाव आया है और संभव है कि यह उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है जिन्होंने पोलियो की वैक्सीन नहीं ली है। यूएन चिल्ड्रेंस एजेंसी युनाइटेड नेसंश चिल्ड्रेंस फंड के मुखिया रुडोल्फ श्वेंक ने कहा कि मालावी में एक बार फिर से पोलियो का मामला सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। मालावी के बच्चों को पोलियो से बचाने का एकमात्र विकल्प उन्हें टीकाकरण है, यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जोका काफी ज्यादा संक्रमण फैलाती है। वहीं इजराइल के स्वास्थ्य़ मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इसमे आगे के सुझाव जांच के बाद दिए जाएंगे।

बता दें कि अफ्रीका के देश मालावी में भी कुछ दिन पहले वाइल्ड पोलियो का नया मामला सामने आया था। तीन साल की बच्ची के भीतर पोलियो संक्रमण का मामला सामने आया था। गौर करने वाली बात है कि अफ्रीका को 2020 में पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था। वाइल्ड पोलियो दुनिया के सिर्फ दो देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में था। माना जा रहा है कि मालावी में वाइल्ड पोलियो के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर कैसे यह अफ्रीका के देश में पहुंचा। बच्ची को पैरालिसिस की दिक्कत थी, जिसके बाद उसका टेस्ट किया तो पता चला कि उसे वाइल्ड पोलियो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+