Iran News: भीषण बम धमाके के बाद ईरान में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, 11 संदिग्ध गिरफ्तार, फिर फन उठा रहा ISIS

Iran Bomb Blast: ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा है, कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को बम धमाके के बाद अभी तक 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ये बम धमाका, ईरान के मारे गये कमांडर कासिम सोलेमानी की स्मृति आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान दो बम धमाके किए गये थे और इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गये थे, जिसको लेकर ईरान ने कहा है, कि वो किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगा।

Iran Bomb Blast

ईरान के खुफिया मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कि सुरक्षा बलों ने करमान में दो आत्मघाती हमलावरों को सहायता प्रदान करने के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया और ईरान के अन्य हिस्सों में रहने वाले नौ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन पर इस घटना से जुड़े होने का संदेह है।

टेलीविजन पर प्रसारित एक संबोधन में, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कसम खाई है, कि सेनाएं कार्रवाई करने के लिए स्थान और समय तय करेंगी। शुक्रवार को जैसे ही पीड़ितों को दफनाया गया, शोक संतप्त लोग उनके ताबूतों पर रो पड़े और भीड़ ने "बदला, बदला" के नारे लगाए।

ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मेजर-जनरल होसैन सलामी ने करमन के इमाम अली धार्मिक केंद्र में अंतिम संस्कार में कहा, "गुनहगार जहां भी होंगे, हम उन्हें ढूंढ लेंगे।"

आपको बता दें, कि 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद ईरान में किया गया ये सबसे भयानक बम धमाका था। जब, बगदाद हवाई अड्डे के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में सुलेमानी की मौत की चौथी बरसी मनाने के लिए लोग जमा हुए थे। अमेकिका ने इराक के बगदाद में एक ड्रोन हमले में सुलेमानी को मार दिया था।

ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने एक सख्त संदेश जारी किया, जिसमें "अपराधियों" को सजा देने और त्रासदी पर कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी गई।

खुफिया मंत्रालय ने कहा है, कि उसके एजेंटों ने विस्फोटक उपकरण और कच्चे माल, विस्फोटक जैकेट, रिमोट-कंट्रोल डिवाइस, डेटोनेटर और विस्फोटक जैकेट में इस्तेमाल होने वाले हजारों छर्रों को जब्त कर लिया। बयान में कहा गया है, कि आत्मघाती हमलावरों में से एक की पहचान ताजिक नागरिक के रूप में की गई है।

ईरान में कैसे किया गया बम धमाका?

ये हमले बेरूत में एक संदिग्ध इज़रायली हमले में फ़िलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के एक उप प्रमुख के मारे जाने के एक दिन बाद किए गये हैं।

ईरान के आंतरिक मंत्री अहमद वाहिदी ने सरकारी टेलीविजन को बताया, कि बुधवार को पहला बम दोपहर तीन बजे के करीब विस्फोट किया गया और दूसरा करीब 20 मिनट बाद फटा। उन्होंने कहा कि दूसरे विस्फोट में सबसे ज्यादा लोग मारे गये और घायल हुए।

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें और वीडियो अधिकारियों के अकाउंट से मेल खाते प्रतीत होते हैं, जिन्होंने कहा, कि पहला विस्फोट एक पार्किंग स्थल के पास करमन शहीद कब्रिस्तान में सुलेमानी की कब्र से लगभग 700 मीटर की दूरी पर हुआ।

पहला बम धमाका होने के बाद घबराई हुई भीड़ पश्चिम की ओर शोहदा स्ट्रीट की तरफ भागने लगी, जहां कब्रिस्तान से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर दूसरा विस्फोट हुआ। आपको बता दें, कि आतंकवादी पिछले कुछ सालों में लगातार डबल बम ब्लास्ट कर रहे हैं और दूसरे बम ब्लास्ट का इरादा, बचावकर्मियों को निशाना बनाने का होता है।

बम धमाके में इस्लामिक स्टेट का हाथ

इस्लामिक स्टेट समूह सहित सुन्नी चरमपंथी समूहों ने अतीत में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं, जिसमें शिया-बहुल ईरान में काफी नागरिक मारे गए हैं। हालांकि अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण करमान क्षेत्र में अभी तक ऐसे हमले नहीं हुए थे। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा बड़े पैमाने पर कुचल दिए जाने के बाद से इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

इस्लामिक स्टेट ने लाखों लोगों पर आतंक का शासन थोप दिया और इराक और सीरिया के संयुक्त क्षेत्रों के बड़े हिस्से पर नियंत्रण का दावा किया है। मध्य पूर्व फोरम के एक साथी आयमेन जवाद अल-तमीमी ने रॉयटर्स को बताया, कि ईरान में इस सप्ताह का हमला एक संकेत है कि समूह अपनी शक्ति और प्रासंगिकता का पुनर्निर्माण करना चाहता है।

इराकी सरकार के एक सुरक्षा सलाहकार, जो इराक और पड़ोसी देशों में इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों पर नज़र रखने वाली उच्च स्तरीय सुरक्षा इकाई का हिस्सा है, उनके अनुसार इस्लामिक स्टेट का आंदोलन भूमिगत हो गया, जहां उन्होंने स्लीपर सेल का गठन किया, और वो अब हिट-एंड-रन हमले शुरू कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+