Iran Vs America: दिल्ली आने की तैयारी में था ईरानी विमान, अमेरिका ने दागीं मिसाइलें प्लेन राख में तब्दील
Iran Delhi flight Attack: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर आ चुका है। हाल ही में ईरान के मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए अमेरिकी हवाई हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस हमले की चपेट में वह नागरिक विमान आ गया, जो दिल्ली आने वाला था।
इस विमान को भारत से 11 टन जीवनरक्षक दवाएं लेकर वापस ईरान जाना था, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही यह मलबे में तब्दील हो गया। इस घटना ने युद्ध के बीच मानवीय सहायता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mashhad Airport Attack: दिल्ली आने वाले विमान पर हमला
मशहद एयरपोर्ट पर जिस वक्त बमबारी हुई, वहां महान एयर का एक नागरिक विमान खड़ा था। इस विमान का मकसद युद्ध पीड़ितों के लिए भारत से मदद जुटाना था। ईरानी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नागरिकों ने ईरान की मदद के लिए जो दवाएं और राहत सामग्री इकट्ठा की थी, यह विमान उसे ही लेने दिल्ली आ रहा था। अमेरिका के इस हमले ने न केवल विमान को नष्ट किया, बल्कि उन हजारों मरीजों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया जिन्हें इन दवाओं की सख्त जरूरत थी।
ये भी पढे़ं: Iran Vs America: अमेरिका के सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट का ईरान ने किया ऐसा हाल, देख कर ट्रंप का फट जाएगा कलेजा
मशहद एयरपोर्ट पर मची तबाही
मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ईरान का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन पिछले कुछ समय से यह अमेरिका और इजराइल के निशाने पर है। सोमवार को हुए इस ताजा हमले में एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। रनवे से लेकर विमान खड़े करने वाली जगहों तक, हर तरफ तबाही के निशान दिख रहे हैं। ईरान का कहना है कि यह हमला सीधे तौर पर मानवीय राहत कार्यों को रोकने की एक सोची-समझी साजिश है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी।
ये भी पढे़ं: America Iran War: 'बातचीत के नाम पर ट्रंप दे रहे धोखा', उतारना चाहते हैं मरीन, ईरान ने भी चला तुरुप का इक्का!
Israel attack Tehran: तेहरान पर इजराइल का शिकंजा
एक तरफ अमेरिका मशहद को निशाना बना रहा है, तो दूसरी तरफ इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमले तेज कर दिए हैं। इजराइल ने साफ किया है कि वह तेहरान के सैन्य ठिकानों को चुन-चुन कर निशाना बना रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के ठीक बाद हुआ, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ समझौते की बात कही थी। इजराइल की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में जमीनी जंग की आशंका को और गहरा कर दिया है।
ये भी पढे़ं: US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है?
US Iran Conflict: कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत
ईरान के लिए एक और बड़ा झटका रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत है। ईरान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इजराइली हवाई हमले में घायल होने के बाद तंगसिरी ने दम तोड़ दिया है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसे अपनी सेना की बड़ी कामयाबी बताया है। तंगसिरी की मौत से ईरानी सेना के मनोबल पर गहरा असर पड़ा है, जिससे आने वाले दिनों में जवाबी कार्रवाई और तनाव बढ़ने का खतरा है।
-
नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल में दिल्ली के सभी जिलों में शत्रुतापूर्ण हमले का अनुकरण किया गया -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Trump Hormuz Plan: कौन हैं जनरल डेन केन? जिसके कहने पर होर्मुज छोड़ फरार हुए ट्रंप, सरेंडर या मास्टरस्ट्रोक? -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
Hajj Yusuf Ismail Hashem कौन था? बेरूत में इजरायली की सटीक स्ट्राइक, 40 साल का आतंकी करियर एक झटके में खत्म -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
Khamenei: अमेरिका-इजराइल के अंत तक हिज़बुल्लाह को जारी रहेगा समर्थन, मोजतबा खामेनेई के ऐलान से टेंशन में ट्रंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक?












Click it and Unblock the Notifications