Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

California Kidnapping: CCTV में दिखे 'किडनैपिंग'के खौफनाक पल, भारतीय मूल के 4 सदस्यों के शव मिले

जसदीप सिंह और अमनदीप सिंह सुबह 9 बजे से पहले अपने बिजनेस एरिया में पहुंच गए थे। वहीं, जसदीप का सामना हाथ में कचरे का थैला लिए एक व्यक्ति से होता है।

कैलिफोर्निया, 5 अक्टूबर : अमेरिका में भारतीय मूल के चार लोगों जिनका अपहरण (California Kidnapping) कर लिया गया था, मृत पाए गए हैं। कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से सोमवार को अगवा किए गए चार लोगों में आठ महीने की एक बच्ची उसके माता-पिता और चाचा शामिल थे । मरने वालों में 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनकी 8 महीने की बेटी आरोही ढेरी के साथ 39 वर्षीय अमनदीप सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने इससे जुड़ा एक सर्विलांस वीडियो फुटेज जारी किया है। इस वीडियो में अपहरण के खौफनाक पल दिखाए गए हैं।

चारों भारतीय मूल के लोग मृत पाए गए

चारों भारतीय मूल के लोग मृत पाए गए

कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से (Indians Kidnapped In America found dead) भारतीय मूल के एक ही परिवार के चार लोगों को अगवा कर लिया गया। इनमें आठ महीने की एक बच्ची उसके माता-पिता और चाचा शामिल थे। बाद में वे सभी किसी गांव के खेत में मृत पाए गए। मरने वालों में 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनकी 8 महीने की बेटी आरोही ढेरी के साथ 39 वर्षीय अमनदीप सिंह भी शामिल हैं।

सर्विलांस वीडियो फुटेज में दिखा अपहरण के खौफनाक पल

सर्विलांस वीडियो फुटेज में दिखा अपहरण के खौफनाक पल

शेरिफ कार्यालय की तरफ से जारी इस वीडियो के मुताबिक, दोनों भाई जसदीप सिंह और अमनदीप सिंह सुबह 9 बजे से पहले अपने बिजनेस एरिया में पहुंच गए थे। वहीं, जसदीप का सामना हाथ में कचरे का थैला लिए एक व्यक्ति से होता है। लेकिन वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने शायद बंदूक निकाली हो। वीडियो में कुछ समय के बाद बिजनेस एरिया में स्थित घर का दरवाजा खुलता है और जसदीप और अमनदीप के हाथ को पीछे से बांधकर एक व्यक्ति बाहर आता हुआ दिख रहा है। इसके बाद एक बंदूकधारी दोनों को एस्कॉर्ट करता है। वीडियो में बंदूकधारी किडनैपर फिर से अंदर जाता है और वहां से जसलीन कौर नाम की महिला जिनकी गोद में 8 महीने की छोटी से बच्ची है, को लेकर इमारत से ट्रक में चला जाता है। जिस परिसर में यह अपहरण कांड हुआ था, वहां एक कुत्ता भी मौजूद था।

गांव के खेत में मिल चार शव

गांव के खेत में मिल चार शव

अपहरण के कुछ दिन तक पुलिस मामले की तफ्तीश करती रही। वैसे पुलिस ने अपराधियों के खतरनाक होने की जो बात बताई थी वह सच साबित हुई। अपहरण के कुछ दिन बाद चारों के शव गांव के एक खेत में पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि एक किसान को सोमवार को पीड़ितों के दो सेल फोन सड़क पर मिले थे। बता दें कि,जसदीप और अमनदीप के माता-पिता डॉक्टर रणधीर सिंह और कृपाल कौर पंजाब में होशियारपुर के गांव हरसी पिंड के मूल निवासी हैं।

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

वहीं, पुलिस ने हत्या और अपहरण के इस मामले को लेकर संदेह के आधार पर 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं, अपहरण के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, पीड़ितों में से एक के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कैलिफोर्निया के एटवाटर बैंक में अपहरण के बाद किया गया था।

पंजाब के सीएम ने शोक जताया

पंजाब के सीएम ने शोक जताया

वहीं,अधिकारी इस बात की पुष्टि करने में जुट गए हैं कि क्या गिरफ्तार किया गया व्यक्ति ही संदिग्ध अपराधी है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार भारतीय मूल के लोगों की हत्या पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

(Photo Credit : Twitter & ANI)

ये भी पढ़ें : अमेरिका में 8 महीने की बच्ची समेत 4 भारतीयों का अपहरण, पुलिस ने संदिग्ध को खतरनाक बताया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+