अमेरिका में 8 महीने की बच्ची समेत 4 भारतीयों का अपहरण, पुलिस ने संदिग्ध को खतरनाक बताया
कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से सोमवार को अगवा किए गए चार लोगों में एक 8 महीने की बच्ची और उसके माता-पिता भी शामिल हैं। ये सभी भारतीय मूल के बताए जा रहे हैं।
कैलिफोर्निया, 4 अक्टूबर : अमेरिका में भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण कर लिया गया है (india origin abducted In America)। खबर के मुताबिक कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से सोमवार को अगवा किए गए चार लोगों में आठ महीने की एक बच्ची और उसके माता-पिता भी शामिल हैं। एबीसी 10 से प्राप्त खबरों की माने तो मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनकी 8 महीने की बेटी आरोही ढेरी के साथ 39 वर्षीय अमनदीप सिंह का अपहरण किया गया है।

हथिारबंद अपराधी काफी खतरनाक हो सकते हैं
पुलिस ने बताया कि अपहरण करने वाले संदिग्ध हथियार के साथ आए थे। पुलिस ने संदिग्धों को खतरनाक बताया है। जांच का शुरुआती चरण होने की वजह से अपहरण की इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने इन चारों को या तो किसी रेस्तरां या फिर किसी खुदरा विक्रेताओं वाली जगह से अपहरण किया होगा।

पुलिस की सख्त हिदायत
एनबीसी न्यूज ने कहा कि इस अपहरण के पीछे संदिग्ध अपराधियों का क्या मकसद रहा होगा, इसके बारे में पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। शेरिफ कार्यालय ने जनता से संदिग्ध या पीड़ितों से संपर्क नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। अधिकारियों ने कहा कि अगर इन लोगों के बारे में कोई भी सूचना लोगों को मिलती है तो फौरन 911 पर कॉल करें।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि, कोई भी व्यक्ति अपराधी और पीड़ित लोगों को खोजने की कोशिश ना करें। हो सकता है इससे उनके जान को खतरा हो। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अधिकारी हर एंगल से संदिग्धों का पता लगाकर पीड़ितों को सकुशल वापस लाने के प्रयास में जुट गए हैं।

इससे पहले तुषार और उनकी गर्लफ्रेंड कार में मृत पाए गए थे
बता दें कि, साल 2019 में, एक भारतीय मूल के तकनीकी विशेषज्ञ तुषार अत्रे और उनकी प्रेमिका कार में मृत पाए गए थे। तुषार अमेरिका में डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के मालिक थे और उन्हें कैलिफोर्निया के पॉश इलाके में स्थित उनके घर से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।
(Photo Credit : ANI & Twitter)












Click it and Unblock the Notifications