Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रिटेन में होटल में मृत मिला भारतीय मूल का डॉक्टर, लंदन में Covid-19 ड्यूटी में तैनात था

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कार्यरत भारतीय मूल का एक ब्रिटिश डॉक्टर वहां के एक होटल में मृत पाया गया, जहां मृतक डाक्टर कोरोनावायरस से बचाव के लिए अपने परिजनों के साथ रह रहा था। हालांकि अभी तक मृत डाक्टर की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

uk

मृतक भारतीय मूल के डाक्टर की पहचान राजेश गुप्ता के रूप में हुई है और उसकी मृत लाश को होटल में इसी हफ्ते बरामद किया गया है। मृतक ने वर्ष 1997 में जम्मू विश्वविद्यालय से चिकित्सा योग्यता हासिल की थी और वर्ष 2006 से ब्रिटेन में एक दर्द निवारक दवा विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे।

uk

गौरतलब है ब्रिटेन में कोरोनावायरस महामारी के बीच ब्रिटेन में कई स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पतालों में काम करते हुए घरों से दूर रह रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा महामारी के साथ जूझ रहे हैं। गुरुवार शाम तक ब्रिटेन में महामारी से कुल 37,837 मौत और 269,127 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं।

uk

ब्रिटिश फ्रिमली हेल्थ एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट ने शुक्रवार को मृत पाए गए भारतीय मूल के डाक्टर राजेश गुप्ता को श्रद्धांजलि दी, जो कि लंदन के पास अपने अस्पताल में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोरोनोवायरस महामारी के लिए काम के दौरान हमारे साथ काम करते हुए डा गुप्ता अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए होटल में ही ठहरे हुए थे। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी उनकी मृत्यु की कारणों पता नहीं चल सका है।

uk

उल्लेखनीय है मृतक डाक्टर राजेश गुप्ता ट्रस्ट में एक लोकप्रिय व्यक्ति थे, उनके सहयोगियों के मुताबिक दर्द निवारक विशेषज्ञ डाक्टर गुप्ता का नाम ट्र्स्ट में बेहद ही उत्कृष्ट चिकित्सक के रूप में वर्णित किया जाता था। सहकर्मियों के मुताबिक चिकित्सक होने के साथ-साथ डाक्टर गुप्ता एक प्रतिभाशाली कवि, चित्रकार, फोटोग्राफर और रसोईंए भी थे।

uk

डाक्टर राजेश गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी और एक युवा पुत्र शामिल हैं। हालांकि गुप्ता के अलावा ब्रिटेन में महामारी के दौरान भारतीय डाक्टरों और नर्सों की एक लंबी सूची हैं, जिनमें जितेंद्र कुमार राठौड़, मंजीत सिंह रियात, कृष्ण अरोरा, राजेश कालरिया, पूजा शर्मा, जयेश पटेल, विवेक शर्मा, कमलेश कुमार मेसन, अमरेन्ता डायस, सोफी फगन, हमजा पचेरी और अमरीक बमोत्रा शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+