मालदीव से होगी भारतीय सैनिकों की वापसी, माले ने 15 मार्च तक का दिया डेडलाइन

India-Maldives News: भारत और मालदीव के बीच चल रहे राजनयिक तनाव के बीच, स्थानीय मीडिया ने बताया है, कि मालदीव में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी माले में विदेश मंत्रालय पहुंचे, जहां वे दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रभावित करने वाले घटनाक्रम पर चर्चा किया है।

मालदीव की स्थानीय मीडिया ने दावा किया है, कि दोनों देशों के अधिकारी, देश में भारतीय सैन्य कर्मियों की उपस्थिति पर भी चर्चा करेंगे।

Indian envoy to Maldives in male foreign ministery

विशेष रूप से, यह बैठक चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ "सफल" बैठकों के समापन के बाद बीजिंग से लौटने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

मालदीव और चीन की तरफ से जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों देशों के नेताओं ने सहयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की और कम से कम 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। माले हवाईअड्डे पर उतरने के तुरंत बाद, मुइज्जू ने मौजूदा विवाद पर एक स्पष्ट टिप्पणी में कहा, कि उनका देश छोटा हो सकता है, लेकिन "उन्हें हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिलता है"।

माना जा रहा है, कि मालदीव के राष्ट्रपति का ये बयान भारत की तरफ एक इशारा था।

मालदीव के राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा, कि "हालांकि, हमारे पास इस महासागर में छोटे द्वीप हैं, लेकिन हमारे पास 900,000 वर्ग किमी का एक विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र है। मालदीव इस महासागर के सबसे बड़े हिस्से वाले देशों में से एक है।"

उन्होंने चीन से आने के बाद मालदीव की मीडिया से बात करते हुए भारत पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, कि "यह महासागर किसी विशिष्ट देश का नहीं है। यह (हिंद) महासागर इसमें स्थित सभी देशों का भी है।"

मालदीव सन ऑनलाइन पोर्टल ने उनके हवाले से कहा, "हम किसी के बैकयार्ड में नहीं हैं। हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राज्य हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+