भारत को झटका देने के लिए चीन दे सकता है चाबहार पोर्ट पर दस्तक
नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत और चीन के बीच नया क्षेत्रीय राजनीतिक तनाव पैदा होने जा रहा है। इस पोर्ट पर भारत को 50 बिलियन डॉलर का खर्च करना है, लेकिन लगातार हो रही देरी की वजह से ईरान अब चीन की मदद लेना चाहता है। ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 1,800 किमी दूर चाबहार पोर्ट का निर्माण करने के लिए 2003 में सबसे पहले भारत ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन कंस्ट्रक्शन निर्माण में हो रही देरी की वजह से अब बीजिंग को मौका मिल सकता है।

पाक-चीन को मिल चुका है निवेश का निमंत्रण
पिछले माह मार्च में ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने अपने इस्लामाबाद दौरे पर कहा था कि चाबहार पर अगर पाकिस्तान और चीन निवेश करना चाहते हैं तो तेहरान उनका वेलकम करेगा। पाकिस्तान में ग्वादर, श्रीलंका में हम्बनटोटा के अलावा म्यांमार और बांग्लादेश में चीन अपने पोर्ट का निर्माण करने में लगा है। ऐसे में चाबहार पर चीन की नजर भारत को रणनीतिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।

चीन कर सकता है मुश्किलें खड़ी
पाकिस्तान के पश्चिमी सीमा से लगा चाबहार पर चीन के किसी भी प्रकार का निवेश भारत के लिए मुश्किलें खडी करेगा, बल्कि देश की रणनीति को भी कमजोर कर सकता है। पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर चीन पहले से ही 50 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है और चीनी मर्चेंट पहले से ही वहां चाबहर पोर्ट के आसपास अपनी मजबूती से तैनाती दिखा चुके हैं। इस रिपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी के नेशनल सिक्यॉरिटी कॉलेज के सीनियर रिसर्च फेलो डेविड ब्र्यूस्टर कहते कि भारत चाहेगा कि चाबहार पर चीन अपनी उपस्थिति और बंदरगाह के संचालन में शामिल नहीं होता है तो भी बीजिंग अपने अधिकारियों से नई दिल्ली के प्रभाव को कम करना चाहेगा।

चाबहार पर भारत की अभी भी प्राथमिकता
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चाबहार पर चीन निवेश करने के लिए दिलचस्पी दिखाएगा या नहीं। वहीं, पाकिस्तान ने चाबहार पर निवेश करने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, ईरान का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण है, जो कि ओमान की खाड़ी का सबसे बड़ा व्यापारिक हब बनने जा रहा है। तेहरान में ईरान-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख इब्राहिम जामिली ने कहा कि चाबहार पर भारत की प्राथमिकता है, लेकिन अगर और भी निवेशक आना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत कम जगह है।
ये भी पढ़ें- बधाइयों पर बोलीं आईएएस टीना डाबी, मैं तो अतहर से पहले ही कर चुकी शादी
ये भी पढ़ें-बीच सड़क न्यूड होने वाली एक्ट्रेस का खुलासा: वेश्यालय बन चुके फिल्म स्टूडियो
देखें-VIDEO: तौलिया बांधकर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, गलत जगह लग गया हाथ और फिर
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू! -
OI Exclusive: कश्मीर में ईरान के लिए जुटाए पैसों का भारत के खिलाफ होगा इस्तेमाल? आतंकी लगा रहे सेंध! -
Strait of Hormuz: भारत को मिले सुरक्षित मार्ग पर बोले मनोज तिवारी, 'यह बहुत बड़ी कूटनीतिक सफलता' -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications