Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: तौलिया बांधकर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, गलत जगह लग गया हाथ और फिर...

'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' सीरियल से घर-घर में फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के साथ एक हादसा हो गया है। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

Viral

मुंबई। 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' सीरियल से घर-घर में फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के साथ एक हादसा हो गया है। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। श्रद्धा अकसर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो फैंस के लिए पोस्ट किया है। इस वीडियो में सब कुछ सही जा रहा था लेकिन तभी उनके साथ एक हादसा हो गया।

श्रद्धा आर्या के साथ हुआ हादसा

श्रद्धा आर्या के साथ हुआ हादसा

टीवी की चहेती बहू श्रद्धा आर्या एक हादसे का शिकार हो गईं। बेचारी श्रद्धा तो केवल अपने दोस्तों के संग डांस कर रहीं थीं, उन्हें क्या मालूम था कि उनके साथ ये घटना हो जाएगी। श्रद्धा अपनी दो सहेलियों के साथ पानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और सलमान खान की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' के मशहूर गाने 'पिया पिया' पर डांस कर रहीं थीं।

दोस्तों संग तौलिये में कर रहीं थीं डांस

दोस्तों संग तौलिये में कर रहीं थीं डांस

तीनों एक साथ ये डांस शुरू करते हैं। सब कुछ सही चल रहा होता है कि तभी आगे उनकी दोस्त का हाथ जोर से श्रद्धा की आंख में लगता है। श्रद्धा को आंख में जोर से चोट लगती है, जिसके बाद तीनों ही रुक जाते हैं। श्रद्धा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हाहाहाहा... जब चीजें वैसी नहीं होतीं जैसी प्लान की थी। हम शुरू से ही खराब थे। ब्लूपर्स!' देखिए वीडियो-

कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं श्रद्धा

श्रद्धा आर्या टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। फिलहाल वो जी टीवी के दो शोज, 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' में दिखाई दे रही हैं। कई ऐड्स में दिख चुकीं श्रद्धा 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में कंटेस्टेंट थीं। इसके बाद उन्हें 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे सीरियलों से पहचान मिली। श्रद्धा ने कई रिजनल फिल्मों में भी काम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+