Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बधाइयों पर बोलीं आईएएस टीना डाबी, मैं तो अतहर से पहले ही कर चुकी शादी

नई दिल्ली। एक दिन पहले 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर की शादी की खबर सामने आई थी। बताया गया कि शनिवार को दोनों ने कश्मीर के पहलगाम में शादी की है। हालांकि टीना ने अपनी शादी को लेकर बताया है कि उनकी शादी 20 दिन पहले हो गई थी। टीना ने सशल मीडिया पर बताया कि अतहर के साथ उनकी शादी 20 मार्च को हो गई थी। टीना ने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की, हालांकि बाद में उन्होंने तस्वीरों को हटा लिया।

जयपुर में की थी शादी

जयपुर में की थी शादी

टीना डाबी ने बताया है कि अतहर से उनकी शादी जयपुर में 20 मार्च को हो हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को कश्मीर के पहलगाम में रिसेप्शन था। उन्होंने बताया कि कश्मीर में शादी के जश्न के बाद अब 14 अप्रैल को दिल्ली में दूसरा समारोह होगा। आपको बता दें कि टीना का परिवार दिल्ली में रहता है जबकि अतहर आमिर कश्मार के अनंतनाग से हैं। ऐसे में शादी का जश्न दिल्ली और कश्मीर दोनों जगह हो रहा है। 2015 में टीना यूपीएससी 2015 टॉपर रही थीं तो आमिर यूपीएससी में दूसरी पोजिशन पर थे।

सोमवार को ये आई थी खबर

सोमवार को ये आई थी खबर

सोमवार को खबर आई थी कि 26 साल के अतहर आमिर उल शफी खान और 25 साल की टीना डाबी ने कश्मीर की लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम में शादी की है। टीना और अतहर के करीबी दोस्त और परिवार के लोग इस समारोह में शामिल हुए। शादी के बाद दोनों अनंतनाग जिले स्थित अतहर के गांव देवेपोरा मट्टन में हैं।

तीन साल पहले शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी

तीन साल पहले शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी

मई 2015 को जब टीना और अतहर ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। टीना जब मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन में एकसाथ ट्रेनिंग पूरी कर रहीं थीं तो उनकी अतहर से पहली मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के ऑफिस में 11 मई को हुर्इ थी। दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने सबके सामने इसे स्वीकर भी किया। टीना ने अपने रिश्ते के बारे में बताया था कि हम लोग सुबह कार्यक्रम में मिले थे और शाम को आमिर मुझसे मिलने आ गया। हम दोनों में पहली नजर वाला प्यार हुआ था। 2016 में टीना ने सोशल साइट पर आमिर के साथ शादी करने की बात कही थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+