चीन में कुदरत ने दिखाए 'इंद्रधनुष' के ये रंग, देखकर लोग हुए दंग, Video Viral
आश्चर्यजनक नजारों में चीन का एक नजारा इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। यह नजारा है एक अलग रंग के इंद्रधनुष का, जिसे देखकर लोगों ने कहा, 'ओ!माई गॉड'यह अद्भुत है.....हाल ही में चीन में दिखा इंद्रधनुष का नजारा सुर्खियों में
बीजिंग, 30 अगस्त : कुदरत के कई रंग हैं। ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन प्रकृति हमें इन रंगों से कभी-कभी रूबरू होने का मौका देती है। ऐसा ही कुछ नजारा हमें चीन के हैनान प्रांत में स्थित हाउकोउ शहर का है। यहां 21 अगस्त को लोगों को एक अलौकिक नजारा आसमान में देखने को मिला। यहां लोगों ने एक ऐसा इंद्रधनुष (Rare Rainbow seen in China) देखा, जिसकी कल्पना कवि ने भी शायद की हो। लोगों ने जब चीन के आसमानों में ये अद्भुत और रंग देखें तो उसे कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

कुदरत के कई रंग हैं...
धरती पर कुदरत के कई ऐसे रंग हैं, जिसके बारे में हम आजतक अंजान हैं। लेकिन कुदरत हमें समय-समय पर उन रंगों का ज्ञान करता रहता है। धरती की अगर बात करें तो यहां स्वच्छ नदियों की जलधारा है जो हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। वहीं, विशाल समंदर की जलधारा हमें दूसरी छोर के बारे में जानने की जिज्ञासा उत्पन्न करता है। हिमालय के ग्लेशियर से तेज गति से आने वाली जलधारा और धरती के समतल भूमि पर कल कल करती बहती नदियों की गूंजन हमें जीने को प्रेरित करती हैं। आज हम जब प्रकृति की बात कर रहे हैं चीन में एक घटित एक अलौकिक घटना के बारे में बताना जरूरी हो जाता है।

आसमान में अद्भुत नजारा
आश्चर्यजनक नजारों में चीन का एक नजारा इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। यह नजारा है एक अलग रंग के इंद्रधनुष का, जिसे देखकर लोगों ने कहा, 'ओ!माई गॉड'यह अद्भुत है.....हाल ही में चीन में दिखा इंद्रधनुष का नजारा सुर्खियों में है।
ये इंद्रधनुष नहीं कुछ और ही है
सात रंगों से बना इंद्रधनुष के बारे में हम सब जानते हैं, यह हमें आकर्षित कर लेता है। लेकिन चीन के इस अलौकिक इंद्रधनुष का नजारा तो कुछ और ही बयान करता है। लोगों ने जब इसे देखा तो दंग रह गए। ये किसी इंद्रधनुष से ज्यादा राजा या रानी का मुकुट लग रहा था। इसके रंग भी इंद्रधनुष के सात रंगों से भिन्न थे। शायह आपने ऐसा इंद्रधनुष कभी देखा नहीं होगा। इसी कारण से चीन में दिखा यह अलग तरह का इंद्रधनुष का वीडियो सोशल मीडिया में कमाल कर दिया है।

वीडियो हुआ वायरल
चीन से वायरल हुआ कुदरत का यह अद्भुत नजारा, देश के हैनान प्रांत के हायकोउ शहर का है। इसमें आम इंद्रधनुष वाले रंग नहीं थे, बल्कि यह तो कुछ और ही नजारा प्रस्तुत कर रहा था। इसमें अलग ही रंग सजे थे। इसे विज्ञान की भाषा में Iridescent Pileus Cloud कहते हैं। इस तरह की घटना चंद्रमा बादल या फिर सूर्य के पास नजर आते हैं। इस तरह की प्राकृतिक घटनाएं अति दुर्लभ माने जाते हैं। आप वायरल वीडियो में देखकर खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं, कि कुदरत ने हमें इंद्रधनुष के सात रंगों के अलावा और कई रंग दिखाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications