राष्ट्रपति पुतिन को देखकर PM शहबाज शरीफ की टांगें कांप रही थी, इमरान खान ने उड़ाया मजाक

गुतारेस को पता है कि, शहबाज शरीफ की 60 फीसदी कैबिनेट के नेता जमानत पर रिहा हैं। ऐसे में किस आधार पर गुतारेस पाकिस्तान को पैसा देंगे, क्योंकि उन्हें मालूम है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं।

इस्लामाबाद, 20 सितंबर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (pakistani prime minister shehbaz sharif) ने हाल ही में उज्बेकिस्तान में संपन्न शंघाई सहयोग संगठन (SCO) से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता की थी। इसको लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम शहबाज शरीफ का मजाक उड़ाया है। उन्होंने दावा किया कि पुतिन से मुलाकात करते वक्त शहबाज के पैर कांप रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीएम को रूसी राष्ट्रपति की मौजूदगी से डर लग रहा था।

पुतिन को देखकर डर गए शहबाज शरीफ, इमरान ने उड़ाया मजाक

पुतिन को देखकर डर गए शहबाज शरीफ, इमरान ने उड़ाया मजाक

जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान खान ने एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जमकर खिंचाई कर दी। उन्होंने शहबाज शरीफ का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हाल ही में उज्बेकिस्तान में संपन्न शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी से उन्हें डर लग रहा था। पूर्व पीएम इमरान खान ने पंजाब के सूबे के चकवाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जब शहबाज शरीफ पुतिन से मिलने पहुंचे तो उनके पैर कांप रहे थे। अब उनके इस बयान से पाकिस्तान की सियासत गर्मा गई है।

कौन सी जंग जितने गए थे शहबाज...

कौन सी जंग जितने गए थे शहबाज...

इमरान खान ने रैली में पाकिस्तान में बाढ़ की तबाही के बाद हाल की विदेश यात्राओं के लिए शहबाज शरीफ की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, 'शहबाज की संवेदनहीनता को देखो, वह ऐसी परिस्थितियों में विदेश का दौरा कर रहे हैं। देश में बाढ़ के दौरान पीएम शहबाज कौन सी लड़ाई जीतने जा रहे हैं?

इमरान ने कहा, गुतारेस से पैसे मांग रहे थे शहबाज

इमरान ने कहा, गुतारेस से पैसे मांग रहे थे शहबाज

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से शहबाज की बातचीत का जिक्र करते हुए पीटीआई चीफ खान ने आरोप लगाते हुए कहा, 'मैंने किसी प्रधानमंत्री को उस तरह से बात करते नहीं देखा जैसे शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ किया। वह उनसे पैसे मांग रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि, गुतारेस को पता है कि, शहबाज शरीफ की 60 फीसदी कैबिनेट के नेता जमानत पर रिहा हैं। ऐसे में किस आधार पर गुतारेस पाकिस्तान को पैसा देंगे, क्योंकि उन्हें मालूम है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं।

बिलावल पर साधा निशाना

बिलावल पर साधा निशाना

रैली में बोलते हुए इमरान खान ने विदेश मंत्री बिलावल भु्ट्टो जरदारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने, बिलावल को बाढ़ संकट के समय देश छोड़ने की कड़ी निंदा की। खान ने कहा, 'बिलावल भी विदेश गए थे। उन्हें (हम पर) थोपा गया है क्योंकि वह उनका आदेश सुनेंगे।'

(Photo Credit : PTI & Social Media)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+