Imran Khan की मौत की अफवाह से पाकिस्तान में बवाल, बेटे ने मांगा जिंदा होने का सबूत, सरकार ने क्या कहा?
Imran Khan Death Rumors: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की अफवाहों ने पूरे देश में भारी तनाव पैदा कर दिया है। जहां एक अफगान मीडिया संस्थान ने उनकी मौत का दावा किया, वहीं इमरान खान की बहनों और बेटे ने कई हफ्तों से उनसे मुलाकात न होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
हालांकि, रावलपिंडी के अदियाला जेल प्रशासन और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए पुष्टि की है कि इमरान खान 'पूरी तरह स्वस्थ' हैं और उन्हें 'फाइव स्टार होटल' जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। इस बीच, उनके बेटे ने अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की है और PTI समर्थकों व बहनों पर पुलिस कार्रवाई के आरोप लग रहे हैं, जिससे पाकिस्तान का राजनीतिक संकट और गहरा गया है।

परिवार को नहीं मिलने दे रहे, बेटे कासिम ने जताई चिंता
इमरान खान के बेटे कासिम खान (Qasim Khan) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में कहा कि उनके पिता को 845 दिनों से अधिक समय से जेल में रखा गया है और पिछले डेढ़ महीने से किसी भी परिजन से संपर्क की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कोर्ट के आदेश के बावजूद मुलाकातें रोकने पर सवाल उठाया और पूछा, "मेरे पिता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?" कासिम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से इमरान खान के स्वास्थ्य की सही जानकारी के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।
میرے والد کو گرفتار ہوئے 845 دن ہو چکے ہیں۔ پچھلے چھ ہفتوں سے انہیں مکمل بے خبری کے ماحول میں ڈیتھ سیل میں تنہا رکھا گیا ہے۔ ان کی بہنوں کو ہر ملاقات سے روک دیا گیا ہے حالانکہ عدالت کے واضح احکامات موجود ہیں۔ کوئی فون کال نہیں، کوئی ملاقات نہیں اور زندگی کی کوئی خبر نہیں۔ میں اور… pic.twitter.com/c0dhujWiSO
— Kasim Khan (@Kasim_Khan_1999) November 27, 2025
ये भी पढ़ें: Imran Khan: जब रेखा के प्यार में पागल हो गए थे कप्तान! शादी तक पहुंची थी बात फिर क्यों अचानक टूटा रिश्ता?
जेल प्रशासन और पीएम शहबाज ने अफवाहें खारिज कीं
इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच, अदियाला (Adiala Jail) जेल प्रशासन ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि पूर्व पीएम "जीवित हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।" उन्होंने सुरक्षा कारणों से कुछ मुलाकातों पर रोक की बात कही। वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी बयान जारी कर कहा कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें जेल में "फाइव स्टार होटल का खाना और मखमल के गद्दे" जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यह बयान अफवाहों को शांत करने का प्रयास है, लेकिन परिवार की चिंताएं बरकरार हैं।
खैबर पख्तूनख्वा के सीएम को भी नहीं मिलने दिया
इमरान खान की पार्टी PTI से संबंधित खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी भी उनसे मिलने अदियाला जेल पहुंचे, लेकिन उन्हें सुरक्षा बलों ने बाहर ही रोक दिया। इस पर उन्होंने धरना दे दिया और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 4 करोड़ लोगों का मुख्यमंत्री होने के बावजूद उन्हें सात बार मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि "यह कड़वाहट क्यों बढ़ाई जा रही है?" यह घटना पाकिस्तान में राजनीतिक कटुता को दर्शाती है।
ये भी पढे़ं: Imran Khan News: दिलफेंक आदत की वजह से फंस गए थे इमरान खान, मुंबई के होटल से बिना शर्ट पड़ा था भागना!
बहनों पर पुलिस का हमला, राजनीतिक संकट गहराया
इमरान खान की तीनों बहनें नोरीन नियाजी, अलीमा खान और डॉ. उजमा खान बीते एक महीने से जेल के बाहर धरने पर बैठी थीं। आरोप है कि पुलिस ने उन पर हमला कर लाठीचार्ज किया। PTI नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाया कि क्या पूर्व पीएम से मुलाकात की मांग करना अपराध है? इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक संकट और गहरा गया है। नेशनल असेंबली की आपात बैठक बुलाई गई है और इमरान समर्थक पीएम शाहबाज शरीफ व आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Where Is Imran Khan: इमरान खान की जेल में कैसी है हालत? हमारा तो ठंड में गीजर भी हटवा दिया था- ख्वाजा आसिफ












Click it and Unblock the Notifications