Imran Khan: जब रेखा के प्यार में पागल हो गए थे कप्तान! शादी तक पहुंची थी बात फिर क्यों अचानक टूटा रिश्ता?
Imran Khan: पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। कारण है-उनके निधन की चर्चाएं, जिनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीति में आने से पहले इमरान एक सुपरस्टार क्रिकेटर थे, और अपनी पर्सनैलिटी के साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण बॉलीवुड में भी उनकी काफी चर्चा होती थी।
इमरान और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस: कम लोगों को पता है ये कनेक्शन
कम लोग जानते हैं कि 1980 के दशक में इमरान खान का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जुड़ा था-जिनमें जीनत अमान, शबाना आज़मी और मुनमुन सेन जैसी बड़ी एक्ट्रेस शामिल थीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके और रेखा के कथित रिश्ते ने बटोरी।

रेखा से रिश्ते की शुरुआत और शादी तक पहुंची बात
कहा जाता है कि इमरान खान और रेखा 80 के दशक में शादी के बेहद करीब आ गए थे। उस समय दोनों की डेटिंग की खबरें हर मैगज़ीन में छपती थीं। दोनों को मुंबई के समुद्र तटों पर साथ देखा जाता था, और इमरान अक्सर रेखा के शूट सेट पर पहुंच जाते थे।
1985 की रिपोर्ट: "दोनों एक-दूसरे में खोए हुए थे"
1985 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रेखा और इमरान एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। रिपोर्ट में लिखा था कि जो भी उन्हें साथ देखता था, वह दोनों की बॉन्डिंग देखकर हैरान रह जाता था- और हर किसी को लगता था कि दोनों शादी कर लेंगे।
रेखा की मां पुष्पावल्ली ने ज्योतिषी से ली थी सलाह
चौंकाने वाली बात यह है कि रेखा की मां पुष्पावल्ली इस रिश्ते से बहुत खुश थीं। उन्हें लगता था कि इमरान उनकी बेटी के लिए "परफेक्ट मैच" हैं। उन्होंने तो इस रिश्ते को समझने के लिए दिल्ली जाकर एक ज्योतिषी से सलाह भी ली थी। हालांकि ज्योतिषी ने क्या कहा, यह कभी सामने नहीं आया, लेकिन पुष्पावल्ली पूरी तरह इमरान के पक्ष में थीं।
फिर शादी क्यों नहीं हुई?
इतनी सुर्खियों के बावजूद रेखा और इमरान की शादी कभी नहीं हुई। यह रिश्ता क्यों टूटा-इसका असली कारण आज तक किसी को नहीं पता। ब्रेकअप के बाद भी रेखा को लाहौर में एक चैरिटी इवेंट में देखा गया, जहां वह इमरान के साथ डांस करती नजर आईं। जिसके बाद उनके दोबारा संग आने की बातें होने लगीं।
जीनत अमान और इमरान खान: एक और पॉपुलर अफेयर
रेखा के अलावा इमरान का नाम जीनत अमान के साथ भी खूब जुड़ा। 70 के दशक के आखिर में दोनों की रोमांस स्टोरी मीडिया में हर तरफ थी। खबरें थीं कि भारत में एक मैच के दौरान इमरान को जीनत से प्यार हो गया था और उन्होंने अपना 27वां बर्थडे भी उन्हीं के साथ मनाया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने यह कभी स्वीकार नहीं किया।
शबाना आजमी और मुनमुन सेन के साथ भी बनी थीं खबरें
शबाना आजमी और बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन के साथ भी इमरान के अफेयर्स की चर्चा होती रही। लेकिन इमरान ने कभी इन रिश्तों पर पब्लिकली कुछ नहीं कहा। न ही इन दोनों एक्ट्रेसेस में से किसी ने इन बातों को हवा दी।
"फिल्म अभिनेत्रियों के साथ टेम्परेरी होता है रिश्ता"
बॉलीवुड लिंकेज को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच, इमरान ने एक बार कहा था- "अभिनेत्रियों का साथ थोड़े समय के लिए अच्छा होता है। मैं कुछ समय तक उनकी संगति का आनंद लेता हूं और फिर आगे बढ़ जाता हूं। मैं किसी फिल्म अभिनेत्री से शादी करने की सोच भी नहीं सकता।"
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications