Imran Khan News: दिलफेंक आदत की वजह से फंस गए थे इमरान खान, मुंबई के होटल से बिना शर्ट पड़ा था भागना!
Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी दिलफेंक आदतों और करिश्माई पर्सनैलिटी की वजह से काफी चर्चा में रहते थे। 80 और 90 के शुरुआती दशक में उनके चार्म का ऐसा जादू था कि वह भारतीय लड़कियों के क्रश थे। कहा जाता है कि पाकिस्तान ही नहीं भारत और इंग्लैंड में भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर जमा हो जाती थीं। ऐसी ही एक घटना मुंबई के ताज होटल में हुई थी।
1986-87 में पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी। उन दिनों उनके भारतीय अभिनेत्री जीनत अमान के साथ अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहती थीं। इसी दौरान मुंबई में उनके होटल के बाहर महिला फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई और उनका नाम लेकर पुकारने लगी। इसके बाद उन्हें होटल के पिछले रास्ते से निकालना पड़ा था।

Imran Khan के लिए जुट गई थी 3,000 लड़कियों की भीड़
होटल के बाहर 3,000 से ज्यादा महिला फैंस की भीड़ जुट गई थी और वो सब इमरान खान का नाम पुकार रही थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बढ़ती भीड़ को रोक पाना मुश्किल हो रहा था। इमरान खान अपने होटल के कमरे की खिड़की पर आए और हाथ से इशारा कर शांत होने की अपील की। हालांकि, फैंस बेकाबू हो गए और होटल के अंदर आने की कोशिश करने लगे। फिर सुरक्षा टीम ने उन्हें फटाफट पिछले रास्ते से बाहर निकाला। कहा जाता है कि जल्दबाजी में इमरान खान बिना शर्ट पहने ही निकले थे। वह सिर्फ हाथ में जैकेट लेकर जींस में जल्दी-जल्दी भागे।
यह भी पढ़ें: Where Is Imran Khan: इमरान खान की जेल में कैसी है हालत? हमारा तो ठंड में गीजर भी हटवा दिया था- ख्वाजा आसिफ
उस समय की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि होटल में उनके साथ बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस जीनत अमान भी मौजूद थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने कभी इस रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया। उस समय की गॉसिप मैगजीन में तो दोनों के लंदन में छुप-छुपकर मिलने के दावे भी किए जाते थे।
हर शहर में Imran Khan के लिए जुटती थी भारी भीड़
इमरान खान का यह किस्सा आज भी उनके सबसे मशहूर और दिलचस्प पलों में से एक माना जाता है। उनकी दीवानी सिर्फ भारत की ही महिलाएं नहीं थीं। क्रिकेट करियर के दौरान वह जहां भी जाते थे, भारी संख्या में महिलाएं उनकी झलक देखने के लिए पहुंच जाती थीं। उन्हें एशिया का हार्टथ्रोब भी कहा जाता था। उनके कई अफेयर भी चर्चा में रहे जिसमें पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो और बॉलीवुड हसीना जीनत अमान का नाम भी शामिल है। फिलहाल उनकी बहनें और वकील पाकिस्तान की सरकार पर इमरान की हत्या का आरोप लगा रही हैं। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि वह स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ें: Imran Khan death rumour: इमरान खान की हो गई मौत? जेल में 'प्लान्ड मर्डर' का शक, क्या है सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications