'धरती का सबसे बड़ा झूठा और धोखेबाज' हैं , समाज में जहर घोला, इमरान खान पर बरसे PM शहबाज

शरीफ ने खान के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने देश के घरेलू और विदेशी मामलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

इस्लामाबाद, 5 अक्टूबर : पाकिस्तान की वर्तमान राजनीति में पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। एक तरफ इमरान खान है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। दोनों पार्टियों के बीच इस वक्त घमासान मचा हुआ है। अब पीएम शहबाज ने इमरान को एक 'धोखेबाज' और 'धरती का सबसे बड़ा झूठा' (imran khan biggest liar of the earth) कह दिया है। शहबाज का आरोप है कि पीटीआई चीफ खान की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करके रख दिया।

Recommended Video

    Pakistan के PM Shehbaz Sharif ने पूर्व पीएम Imran पर लगाए कई आरोप | वनइंडिया हिंदी | *News
    पाकिस्तान की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर

    पाकिस्तान की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर

    पाकिस्तान की जो राजनीतिक पार्टियां हैं, उन्हें जब जहां जैसे मौका मिलता है एक दूसरे पर जहरीले शब्दों का प्रयोग करके निकल जाते हैं। इसके बाद इस्लामाबाद की राजनीति गर्म हो जाती है जिसमें सब अपनी-अपनी रोटियां सेंकने में जुट जाते हैं। इन सबके बीच पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार करने में इमरान खान की नीतियों का बड़ा हाथ है।

    इमरान झूठे और धोखेबाज हैं, शरीफ ने कहा

    इमरान झूठे और धोखेबाज हैं, शरीफ ने कहा

    एक ब्रिटिश अखबार द गार्जियन के साथ एक इंटरव्यू में, शरीफ ने खान के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने देश के घरेलू और विदेशी मामलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। पीएम शरीफ ने आगे इमरान पर वार करते हुए कहा कि उन्हें पहले कभी पाकिस्तान के भविष्य की चिंता नहीं थी। इमरान ने इस समाज में बड़े पैमाने पर जहर का इंजेक्शन लगा दिया है। उन्होंने समाज को ध्रुवीकरण के जाल में इतना ज्यादा फंसा दिया है जितना पहले कभी नहीं था। खान झूठे और धोखेबाज हैं, उनकी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह और बर्बाद कर दिया।

    इमरान ने पाकिस्तान की छवि को धूमिल किया

    इमरान ने पाकिस्तान की छवि को धूमिल किया

    पीएम शहबाज शरीफ ने लीक हुए ऑडियो का जिक्र करते हुए कहा कि, 'यह ऑडियो इस बात का सबूत है कि इमरान खान दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैं। मैं खुशी से नहीं बल्कि शर्मिंदगी और चिंता की भावना के साथ ये बात कह रहा हूं।' शरीफ ने कहा कि, इमरान के निजी स्वार्थ के लि कहे गए इन झूठों से पाकिस्तान की छवि को काफी नुकसान हुआ है।

    इमरान ने अमेरिका को ठहराया था जिम्मेदार

    इमरान ने अमेरिका को ठहराया था जिम्मेदार

    बता दें कि, इमरान खान को इसी साल अप्रैल में पीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। उन्होंने इसके लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कई बार यह आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का लाया जाना एक अमेरिकी साजिश थी। बता दें कि इमरान खान जब पीएम थे उस समय उनके कार्यालय में आयोजित एक निजी अनौपचारिक बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। इसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+