अमेरिका में अत्यंत खतरनाक हुआ आइडा तूफान, महाविनाश का अनुमान, सैटेलाइट से दिखा रौद्र रूप
आइडा तूफान अत्यंत खतरनाक हो गया है और आज शाम तक अमेरिका से टकरा सकता है। सैटेलाइट तस्वीरों में तूफान का भीषण रूप देखा गया है।
वॉशिंगटन, अगस्त 29: इस साल अमेरिका प्राकृतिक आपदाओं से भारी त्रस्त नजर आ रहा है। दो महीने पहले भीषण गर्मी और लू की वजह से अमेरिका में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी, तो अब अमेरिका के ऊपर ऐसा तूफान आ रहा है, जो लेवल-4 का है। तुफान के लेवल-4 स्तर के होने का मतलब उसका महाविनाशकारी होना है। यानि ये तूफान अमेरिका में भयानक तबाही मचा सकता है। तूफान के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को आपातकाली स्तर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ये तूफान मैक्सिको की खाड़ी से उठ रहा है, जो आज शाम तक अमेरिका से टकराएगा।

अमेरिका में और भयानक हुआ तूफान
अमेरिका में आने वाले इस भयानक तूफान को आइडा नाम दिया गया है और यूएस एयरफोर्स के मुताबिक, इस वक्त करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। यूएस एयरफोर्स ने अनुमान लगाया है कि हवा की रफ्तार और ज्यादा तेज हो सकती है। स्थिति को देखते हुए इसे लेवल-4 का तूफान अभी तक मापा गया है, जबकि वैज्ञानिकों ने कहा है कि आइडा तूफान लेवल-5 तक पहुंच सकता है, जो सबसे आखिरी लेवल होता है और उस तूफान में विध्वंसक तबाही मचना तय होता है। अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरों में तूफान को काफी खतरनाक रूप अख्तियार करते हुए देखा जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी तूफान के मद्देनजर सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं। वहीं, आपातकालीन विभागों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है और सेना को प्रभावित इलाकों में जाने के लिए कहा गया है।

भारी तबाही की आशंका
अमेरिकी अखबार सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ये तूफान अमेरिकी के उत्तरी हिस्से लूइजियाना की तरफ काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए अभी तक हजारों लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं हजारों लोग खुद भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान की रफ्तार और ज्यादा तीव्र होने की आशंका है और हवा काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है, लिहाजा लोगों को अपनी जान बचाने की जरूरत है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसियों ने कहा है कि तूफान की वजह से अमेरिका के उत्तरी हिस्से में भारी तबाही आ सकती है।

सैटेलाइट तस्वीरों ने डराया
अमेरिका की नेशनल हरिकेन सेंटर ने शनिवार शाम को कहा है कि "आइडा तूफान आगे जाकर और ज्यादा ताकतवर तरीके से आगे बढ़ेगा और सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ये लगातार खतरनाक तूफान में बदल रहा है।'' नेशनल हरिकेन सेंटर ने बयान जारी करते हुए कहा कि, आइडा तूफान के अत्यंत खतरनाक तूफान में बदलने की उम्मीद है''। अमेरिकन मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार शाम तक तूफान देश में भीषण रफ्तार से दस्तक दे सकता है और फिर भी उष्णकटिबंधीय तूफान-अत्यंत तेज हवाओं के साथ न्यू ऑरलियन्स और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच सकती हैं।

जान-माल के नुकसान होने की आशंका
नेशनल हरिकेन सेंटर ने बयान जारी करते हुए तूफान को अत्यंत खतरनाक बताते हुए कहा है कि ''बारिश, हवा और तूफान की वजह से जानलेवा प्रभाव पड़ने की आशंका है''। इसके साथ ही लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि लोग फौरन समुद्री तटीय क्षेत्रों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की तरफ चले जाएं। नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा है कि ''यदि आइडा तूफान पूर्वानुमान के हिसाब से लुइजियाना में लैंडफॉल बनाता है, तो यह पिछले अगस्त के बाद से राज्य में दस्तक देने वाले चौथा तूफान होगा और लुइसियाना में आने वाला तीसरा सबसे बड़ा तूफान होगा।''

29 अगस्त है जानलेवा
आपको बता दें कि 16 साल पहले आज ही के दिन यानि 29 अगस्त को लुजियाना में तूफान कैटरीना ने भारी तबाही मचाई थी और पूरी सतर्कता और सावधानी बरतने के बाद भी उस समय 1800 लोगों की मौत तूफान की वजह से हुई थी और इस बार मौसम विभाग का कहना है कि आइडा तूफान पिछली बार आए कैटरीना तूफान से ज्यादा विध्वंसक साबित हो सकता है। न्यू ऑरलैंड ऑफस से डायरेक्टर कॉलिन ने कहा कि '29 अगस्त हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण तारीख है और कई सारे लोगों को याद है कि 16 साल पहले यहां क्या हुआ था'। उन्होंने कहा कि 'लोगों को आज की रात काफी सतर्क रहने की जरूरत है और सभी लोगों को सुरक्षित रहने की जरूरत है'
स्कूल कैसिनो बंद, फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका के न्यू ऑर्लिंस राज्य में अधिकारियों ने तत्काल सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दे दिया है और लोगों से कहा गया है कि वो कम से कम तीन दिनों का जरूरी राशन, पर्याप्त भोजन और पानी को स्टॉक कर लें। अर्नोल्ड ने लोगों से कहा कि कम से कम तीन दिनों के लिए पर्याप्त भोजन और पानी का स्टॉक करने का आग्रह हमने लोगों से किया है। उन्होंने कहा कि अगला 72 घंटा हमारे ऊपर भारी पड़ने वाला है। और सरकार के लिए भी लोगों तक सहायता सामग्री पहुंचाने में दिक्कत होने वाली है। एनएचसी ने कहा कि, रविवार को मॉर्गन सिटी, लुइसियाना से मिसिसिपी नदी के मुहाने तक 10 से 15 फीट की खतरनाक तूफान की आशंका है, क्योंकि आइडा लैंडफॉल बनाती है। पश्चिमी लुइसियाना के तटों से अलबामा-फ्लोरिडा सीमा तक और तेजी से तूफान के बढ़ने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications