Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Laser Beam: इजराइल को 440 वोल्ट का झटका! ईरान ने कर डाला रहस्यमयी 'लेजर बीम' का टेस्ट, देश को बनाया किला?

Iran Laser Beam: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लगातार ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंकाएं मंडरा रही हैं और ईरान की सबसे बड़ी चिंता इजराइली हमलों से अपने न्यूक्लियर ठिकानों की रक्षा करना है। इजराइल हमेशा से कहता आया है, कि वो किसी भी हाल में ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देगा।

लेकिन, इन सबके बीच 12 जनवरी को ईरानी सेना ने अपने परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर संभावित इजराइली हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए एक हवाई रक्षा अभ्यास शुरू किया है। जिसमें ईरान ने अत्याधुनिक लेजर-ऑपरेटेड एयर डिफेंस सिस्टम का प्रदर्शन किया है, जिसे 'सेराज' के रूप में जाना जाता है।

Iran Laser Beam

ईरान ने रहस्यमयी लेजर बीम का किया टेस्ट? (Iran tested mysterious laser beam?)

ईरानी समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने रहस्यमयी एयर डिफेंस सिस्टम का टेस्ट किया है, जिसे खास तौर पर किसी भी इजराइली हवाई हमले को नाकाम करने के लिए डिजाइन किया गया है। ईरान ने ये युद्धाभ्यास अपने पश्चिनमी और उत्तरी क्षेत्रों में किया है। खासकर ये टेस्ट काफी आक्रामकता के साथ फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र के आसपास किया गया है और ये टेस्ट किया गया है, कि क्या लेजर बीम इजराइली हमलों को रोकने में कारगर हो सकता है या नहीं?

हालांकि सेराज एयर डिफेंस सिस्टम की बारीकियां और उसकी ताकत के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लेजर डिफेंस को बिना किसी नुकसान के ड्रोन और मिसाइलों का मुकाबला करने की उनकी कुशल और सटीक क्षमता के लिए सराहा जाता है।

इसके अलावा, इस अभ्यास से एक और संकेत मिले हैं, कि ईरान ने अब चीनी लेजर एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती की है, जिसका मकसद उन क्षेत्रों की रक्षा करना है, जहां सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई उपदेश देते हैं। ईरान ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि इजराइल ने दर्जनों बार ईरान में घुसकर उसके नेताओं और सैन्य अधिकारियों की हत्या की है। लिहाजा, ईरान के लिए ऐसा एयर डिफेंस तैयार करना काफी अनिवार्य हो गया था।

इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है, कि ईरान अपने एयर डिफेंस ढांचे को मजबूत करने के लिए संभवतः चीनी एंटी-ड्रोन तकनीकों को अपना सकता है, या उनकी नकल कर सकता है।

दुनिया में लेजर एयर डिफेंस सिस्टम की मांग

सेराज एयर डिफेंस सिस्टम की शुरूआत, न सिर्फ एयर डिफेंस टेक्नोलॉजी में ईरान की ताकत को उजागर करती है, बल्कि लेजर-आधारित रक्षा तंत्र को अपनाने की दिशा में वैश्विक बदलाव को भी दर्शाती है। अमेरिका, ब्रिटेन, इजराइल, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देश, समकालीन युद्ध परिदृश्यों में उनके रणनीतिक मूल्य को देखते हुए लेजर रक्षा प्रणालियों में महत्वपूर्ण निवेश कर रहे हैं।

उदाहरण के लिए, इजराइल आयरन बीम सिस्टम विकसित कर रहा है, जिसे छोटे हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए आयरन डोम के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो सैन्य सुरक्षा में ऐसे इनोवेशन के बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है।

ईरान का जोरदार वायु रक्षा अभ्यास

ईरान जिस युद्धाभ्यास को अंजाम दे रहा है, उसका नाम 'इक्तेदार' एयर डिफेंस एक्सरसाइज है, जिसका मकसद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना और हवाई और मिसाइल हमलों का जवाब देना है। इन अभ्यासों में मिसाइल सिस्टम, रडार टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और खुफिया अभियानों सहित सैन्य क्षमताओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। यह पहल हाल ही में देश भर में हुए सैन्य अभ्यासों के बाद की गई है, और ईरानी सेना के खिलाफ इजराइली सैन्य कार्रवाइयों और अमेरिकी प्रतिबंधों और ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर संभावित इजराइली हमलों के बारे में आशंकाओं के बीच चल रही चिंताओं के बीच हुई है।

इन सैन्य अभ्यासों के दौरान, हमलों का पता लगाने और सर्विलांस टेक्नोलॉजी के प्रति ईरान की उत्सुकता और उसकी जरूरतों को लेकर उसके समर्पण को दिखाता है। सेराज सिस्टम की तैनाती, वायु रक्षा गतिविधियों के व्यापक समूह के साथ, बढ़ती क्षेत्रीय अस्थिरता और खतरों के बीच ईरान द्वारा अपनी रक्षा को मजबूत करने के एक मजबूत प्रयास को दर्शाती है। अपनी सैन्य क्षमताओं में यह रणनीतिक वृद्धि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी संप्रभुता बनाए रखने और अपने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ईरान की नई लेजर-ऑपरेटेड एयर डिफेंस सिस्टम, सेराज का अनावरण, व्यापक वायु रक्षा अभ्यासों के संचालन के साथ, ईरान की सैन्य तैयारियों में एक महत्वपूर्ण क्षण का संकेत देता है। एडवांस टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर और कठोर प्रशिक्षण अभ्यास करके, ईरान का लक्ष्य संभावित हमलावरों को रोकना और बाहरी खतरों से अपने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करना है, जो सोफिस्टिकेटेड वायु रक्षा समाधानों को अपनाने की दिशा में एक व्यापक वैश्विक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+