Love Story: ब्राह्मण अभिषेक बनर्जी ने की है पंजाबी कुड़ी से शादी, कौन है पत्नी? विवादों से जुड़ा है नाम
Abhishek Banerjee Love Story: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल शनिवार को अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने गए थे. इसी दौरान कथित तौर पर एक भीड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद सियासत गर्माई हुई है, पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को अरेस्ट भी किया है।
राज्य की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने इस पूरी घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की है। आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी (जन्म 7 नवंबर 1987) एक भारतीय राजनेता हैं और 2011 से तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रहती है, उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं।

आपको बता दें कि बंगाली ब्राह्मण परिवार में जन्मे अभिषेक बनर्जी ने पंजाबी कुड़ी रुजिरा नरूला से शादी की है, दोनों का रिश्ता हमेशा चर्चा के केंद्र में रहता है। अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में ही स्थित नव नालंदा हाई स्कूल और एम.पी. बिड़ला फाउंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी और इसके बाद 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट' से ह्यूमन रिसोर्स और मार्केटिंग में MBA किया था और यहीं पर अभिषेक की मुलाकात रुजिरा नरूला से हुई थी, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक को पहली नजर में ही रूजिरा भा गई थी।
अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा पंजाबी हैं
लेकिन दोनों में घनिष्ठता तब बढ़ी जब अभिषेक और रूजिरा दोनों ही कॉलेज से ट्रेनिंग के लिए स्विट्जरलैंड गए थे, दोनों को ही एक-दूसरे से मोहब्बत हो गई थी,जिसे कि उन्होंने शादी के बंधन में बांधने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि रुजिरा नरूला थाई नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है लेकिन उनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं क्योंकि उनका परिवार दिल्ली के खांटी पंजाबी इलाके रजौरी गार्डन का रहने वाला है।
रुजिरा नरूला की जड़़ें दिल्ली से जुड़ी हुई हैं
उनके पिता का दिल्ली के गफ्फार मार्केट में पहले मोबाइल का कारोबार करते थे लेकिन बाद में उन्होंने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रियल एस्टेट व्यवसाय शुरू किया और वहीं बस गए, रुजिरा नरूला का जन्म वहीं हुआ है। परिवार की सहमंति से अभिषेक और रूजिरा ने साल 2012 में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी से शादी की।

अभिषेक बनर्जी की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं ममता?
लेकिन इस शादी में अभिषेक की बुआ और पूर्व सीएम ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थी जिसके पीछे वजह बेहद खास थी, दरअसल इस शादी से कुछ वक्त पहले ही बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ था और ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री बनी थीं, इसलिए व्यस्तता के चलते वो दिल्ली में हुई इस भव्य शादी का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। इस शादी से रुजिरा और अभिषेक के दो बच्चे हैं (एक बेटा और एक बेटी)।

विवादों में रहा है पति-पत्नी का नाम?
राजनीति के पॉवर कपल होते हुए भी दोनों मियां-बीवी का नाम विवादों में भी रहा है, साल 2022 में अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को कोयला तस्करी से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा गया था और इस मामले में उनसे पूछताछ भी की गई थी तो वहीं रुजिरा बनर्जी की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। कोयला स्कैम में फंसी रुजिरा के पास दो पैन कार्ड होने का दावा किया गया था, जिसमें पिता का नाम अलग-अलग लिखा था, ये मामला अभी भी कोर्ट में है।













Click it and Unblock the Notifications