Surya के मर्डर से लेकर असद के एनकाउंटर तक, Ghaziabad के Khoda कॉलोनी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

Ghaziabad Khoda Surya Murder Case Timeline: गाजियाबाद के खोड़ा में जिस 11वीं के छात्र सूर्या की बेरहमी से हत्या की गई थी, उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस केस में अब बड़ा एक्शन लिया है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बकरा ईद के जश्न के बहाने बुलाकर दी गई इस खौफनाक मौत के बाद से ही पूरा इलाका उबल रहा था, लेकिन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने कातिलों को कड़ा संदेश दिया है। आइए जानतें हैं इस पूरे मामले में शुरू से अब तक कब क्या-क्या हुआ...

मामला 28 मई का है। जब खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार में रहने वाला 11वीं का छात्र सूर्या चौहान अपने दोस्तों के साथ था। आरोप है कि स्थानीय युवकों ने उसे बकरा ईद के जश्न के बहाने अपने इलाके में बुलाया।

Ghaziabad Surya Murder Case

सूर्या पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

वहां मुख्य आरोपी असद और सूर्या के बीच पुराना विवाद दोबारा गरमा गया। चश्मदीद दोस्तों के मुताबिक, असद ने सूर्या से पूछा, 'तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?' सूर्या ने मना किया तो असद ने कहा, 'आओ दिखाते हैं।' इसके बाद जब सूर्या ने वहां से निकलने की कोशिश की, तो असद ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

29 मई: इलाज के दौरान सूर्या ने तोड़ा दम

चाकूबाजी की इस खौफनाक वारदात के बाद सूर्या को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार (29 मई) दोपहर को सूर्या ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

30 मई: इलाके में भारी बवाल और 3 आरोपी गिरफ्तार

सूर्या की मौत के बाद शनिवार को खोड़ा कॉलोनी में तनाव फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इंसाफ की मांग को लेकर भारी हंगामा किया। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने सूर्या का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के 4 नामजद आरोपियों में से 3 (फरहान, आतिफ और नवाब) को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था।

31 मई (रविवार): पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी असद ढेर

रविवार को पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि फरार मुख्य आरोपी असद खोड़ा थाना क्षेत्र में अपने कुछ साथियों से पैसे का इंतजाम करने आ रहा है ताकि वह शहर छोड़कर भाग सके। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। जब बाइक पर आ रहे असद और उसके साथी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें असद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है।

चौधरी चरण सिंह गेट के पास से दबोचे गए तीन आरोपी

सूर्य चौहान की बेरहमी से की गई हत्या के बाद से ही खोड़ा पुलिस स्टेशन की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चौधरी चरण सिंह गेट के पास से नवाब (मुख्य आरोपी असद का पिता), फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इन तीनों से इस हत्याकांड में शामिल अन्य कड़ियों और फरार आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

बाइक चलाने को लेकर दोपहर में शुरू हुआ था विवाद

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की, तो आरोपी फरहान ने पूरी वारदात का सच उगल दिया। फरहान ने बताया कि 28 मई 2026 की दोपहर करीब 3:00 बजे बाइक चलाने की एक मामूली बात को लेकर असद और सूर्यप्रताप के बीच तीखी बहस और झगड़ा हो गया था। इस झगड़े से गुस्साए असद ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने पिता नवाब और अपने दोस्तों (फरहान व आतिफ) को दी। इसके बाद सभी ने मिलकर सूर्यप्रताप को सबक सिखाने की एक खौफनाक साजिश रच डाली।

नवनीत विहार की गली नंबर 4 में घेराबंदी और मर्डर

साजिश के तहत महज आधे घंटे के भीतर, यानी दोपहर करीब 3:30 बजे, आरोपियों ने नवनीत विहार की गली नंबर 4 में सूर्यप्रताप को चारों तरफ से घेर लिया। पूछताछ में फरहान ने कबूल किया कि उसने ही मुख्य आरोपी असद के हाथ में चाकू थमाया था। इसी दौरान असद के पिता नवाब ने अपने बेटे को उकसाते हुए कहा कि 'अब इस मामले को हमेशा के लिए खत्म कर दो।' पिता की शह मिलते ही असद ने बेरहमी से चाकू सूर्यप्रताप के पेट में घोंप दिया।

खून से लथपथ छोड़कर फरार हुए थे हत्यारे

चाकू लगते ही सूर्यप्रताप तड़पने लगा और देखते ही देखते अत्यधिक खून बह जाने के कारण वो जमीन पर लथपथ होकर गिर पड़ा। आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया कि जब सूर्यप्रताप जमीन पर पूरी तरह बेसुध हो गया, तो उन सभी को लगा कि उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है। इसके बाद पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी सूर्यप्रताप को उसी मरणासन्न हालत में छोड़कर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की तैयारी में जुट गई है।

एनकाउंटर के बाद मां की प्रतिक्रिया

छात्र सूर्या चौहान के एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी के बाद उसकी मां सरोज का भावुक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने देश और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उन मीडिया कर्मियों का दिल से धन्यवाद करती हूं जिन्होंने हमारी आवाज को बुलंद किया, जिसकी बदौलत आज मेरे बच्चे को इंसाफ मिल सका है।' इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से सख्त रुख अपनाने की मांग दोहराते हुए कहा कि घटना में शामिल बाकी बचे 6 आरोपियों के घरों पर भी तुरंत बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+