Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सोता हुआ ज्वालामुखी', ईरान का धमाका, पहली बार दिखाया अंडरग्राउंड मिसाइल-ड्रोन शहर, US-इजराइल के उड़े होश!

Iran underground Missile cities: ईरान ने पहली बार अपने अंडरग्राउंड मिसाइल-ड्रोन शहर को कैमरे पर दिखाया है, जिसने अमेरिका और इजराइल के होश उड़ा दिए होंगे। पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण तनाव के बीच ईरान ने एक भूमिगत मिसाइल भंडारण सुविधा का अनावरण किया है।

ईरान की तस्नीम न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को तेहरान ने घोषणा की है, कि वह "नई विशेष मिसाइलों" का निर्माण कर रहा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सुरक्षा बलों के कमांडर मेजर जनरल होसैन सलामी और ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली हाजीज़ादेह को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

iran underground missile drone city

ईरानी न्यूज चैनल ने बाद में इस साइट को "सोता हुआ ज्वालामुखी" बताया।

अंडरग्राउंड स्टेशन से ही किया गया था इजराइल पर हमला? (Iran underground Missile City)

ईरानी समाचार आउटलेट के मुताबिक, अक्टूबर और अप्रैल में इजराइल के खिलाफ ईरान के ऑपरेशन का एक हिस्सा इस भूमिगत मिसाइल बेस का उपयोग करके किया गया था। शुक्रवार को ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर अबादान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलामी ने यह भी घोषणा की, कि IRGC एयरोस्पेस फोर्स "नई विशेष मिसाइलों" का विकास कर रही है।

ईरानी न्यूज चैनल की तरफ से ये घोषणा, जनरल अली मोहम्मद नैनी की तरफ से चेतावनी दिए जाने के कुछ दिनों बाद की गई है जिसमें उन्होंने कहा था, कि ईरान इस महीने नए अभ्यास और युद्ध अभ्यास आयोजित करेगा, जिसमें "मिसाइल और ड्रोन शहरों" का पता चलेगा। तस्नीम न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नैनी ने भविष्यवाणी की थी, कि इस खुलासे में एक अंडरग्राउंड शहर शामिल होगा, जिसमें मिसाइलों को जमा किया जाएगा और ईरान के दक्षिण में जहाजों को रखने के लिए एक और सुविधा होगी।

सैन्य शक्ति को कैसे बढ़ा रहा ईरान?

हाल ही में जारी किए गए वीडियो के साथ, कई लोगों का मानना ​​है, कि ईरान यह दिखाना चाहता है, कि तनाव बढ़ने के बावजूद उसने इस क्षेत्र में अपनी ताकत नहीं खोई है। हालांकि, कुछ महीनों में, तेहरान को कई झटके लगे हैं।

लेबनान, गाजा और यमन में ईरानी समर्थित सेनाएं अभी भी भीषण इजराइली हमलों के निशाने पर हैं और सीरिया में बशर अल-असद की सरकार के पतन ने ईरान को सदमे में डाल दिया है।

सलामी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारी रोकथाम किसी अन्य देश की कार्रवाई के आधार पर नहीं बनाई गई है।" पिछले साल अक्टूबर में, इजराइल ने कहा था, कि उसने तेहरान की तरफ से किए गए पहले के हमलों के जवाब में ईरान के मिसाइल निर्माण स्थलों और ईरान के अंदर हवाई रक्षा प्रणालियों पर हमला किया था। हमले के समय, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इजराइली हमले को अंतर्राष्ट्रीय कानून का "स्पष्ट उल्लंघन" कहा था, और कहा था, कि यह "खुद की रक्षा करने का हकदार और बाध्य है।"

दिलचस्प बात यह है, कि वीडियो भी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ दिन पहले जारी किया गया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने पहले कार्यकाल में ईरान पर "अधिकतम दबाव" अभियान चलाया था। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इजराइल-हमास युद्धविराम समझौते की वार्ता के संबंध में आशा व्यक्त की है और उम्मीद जताई है, कि 20 जनवरी को ट्रंप के पदभार ग्रहण करने से पहले इस पर सहमति बन जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+